रांची (Ranchi): रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव बरगावां स्थित सपही नदी के पास स्थित एक खेत से मिला है। स्थानीय लोगों ने देखा कि युवक के चेहरे खून है। साथ ही गले में स्लाइन चढ़ाने वाला पाइप भी लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। बताया जाता है कि युवक की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज रविवार को स्थानीय लोगों ने खेत में युवक का शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना नामकुम थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक युवक की शिनाख्त करायी। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रांची में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट !
रांची : राजधानी रांची में होली और जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह फुल एक्शन मोड में...