रांची: दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय को सपने को पूरा करते हुए हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक भोजन, आवास, शिक्षा, चिकित्सा आदि का लाभ पहुंचना भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को जोड़ने का काम करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कही। मरांडी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मान सह आगामी कार्य योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे विश्व को बता दिया है आज का भारत नया भारत है। जिस वक्त पूरा विश्व कोरोना की संकट से जूझ रहा था उस वक़्त नरेंद्र मोदी ने अपने देश को मुफ्त टीका देने के साथ दूसरे देशों को भी टीका देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के दलित, शोषित, वंचित लॉगऑन को सम्मान देने का काम किया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी की रीढ़ भाजपा के कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि हमे समाज के बीच जा कर केंद्र सरकार के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है और समाज को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य करें।
आज देश और राज्य मे कई ऐसे संगठन सक्रिय है जो दलित समाज को धर्म के नाम पर तोड़ने का काम कर रहे है। ऐसे संगठन से अपने समाज को बचाने के साथ साथ उन्हें जागरूक भी करें ताकि देश को टूटने से बचाया जा सके। झारखंड की वर्तमान दमनकारी सरकार के असंवैधानिक कार्यों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहे और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लडें। कार्यकर्ताओं से बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अपने अपने क्षेत्र के अनुसूचित जाति समाज के लोगों की सूची तैयार कर लें, साथ ही समाज के प्रबुद्ध जानो को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास 9 में 6 अनुसूचित जाति के आरक्षित विधान सभा सीट है साथ ही एक मात्र अनुसूचित जाति की लोक सभा की सीट भी है। ऐसे में इस बार के चुनाव में हम सब को सभी 9 विधान सभा सीट और एक लोक सभा की सीट भाजपा के खाते में जाये इसके लिए अभी से प्रयास करना शुरू कर दें।