Sunday, April 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » महिलाये अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनायें : सुप्रिया श्रीनेत !

महिलाये अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनायें : सुप्रिया श्रीनेत !

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची के बेड़ो प्रखण्ड के बारीडीह मैदान दान में प्रगतिशील महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 weeks ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
महिलाये अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनायें : सुप्रिया श्रीनेत !
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

रांची : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रमुख नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता, पार्टी की सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (आईटी सेल) की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि किसी भी बाधा या परेशानी से घबराये बिना अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनाकर फहराने की जरूरत है. महिलाओं के बिना ना तो विकास का कोई सपना पूरा हो सकता है ना ही समृद्धि आ सकती है और न ही परिवार के साथ ही देश-दुनिया में खुशहाली आ सकती है.
रांची के बेड़ो प्रखण्ड के बारीडीह मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित प्रगतिशील महिला सम्मान सम्मेलन के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज भले ही चुनौतीपूर्ण स्थिति हो लेकिन आनेवाला समय महिलाओं और युवतियों का है. उन्होंने कहा कि अपनी प्रत्येक भूमिका में महिलायें कहीं अधिक समर्पित और जागरूक रही हैं लेकिन यह दुर्भाग्य है कि उनकी भूमिका को कम करके आंका जाता है. उन्होंने कहा कि मां, पत्नी, बहन के साथ ही मित्र और सहयोगी की भूमिका में भी महिलाओं का योगदान अतुलनीय है और इसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता. महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न की तीखी आलोचना करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिलाओं को उत्प्रेरित होकर आगे बढ़ने एवं अपने अधिकार के लिये मुखरता से आवाज उठाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राजनीति में भी न केवल मुख्यमंत्री बल्कि मंत्री के रूप में भी महिलाएँ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही हैं और इस मामले में शिल्पी नेहा तिर्की एक जीवंन उदाहरण है जिन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है.
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महिलाओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि
जिसे सभी झारखण्ड या देश की आधी आबादी कहते हैं वह वास्तव में वैसा पूरा संसार है जिसका योगदान हमारे परिवार, समाज, झारखण्ड और देश की उन्नति, प्रगति, समृद्धि में अद्भुत है.
तिर्की ने कहा कि कांग्रेस की हमेशा से यही विचारधारा रही है कि महिलाओं को पर्याप्त सम्मान दिये बिना सभी के चेहरे पर मुस्कान की बात सोचना भी बेमानी है और इसी भावना से मांडर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेड़ो प्रखण्ड में प्रगतिशील महिलाओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
इस सम्मेलन के उद्घाटन संबोधन में पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं असम विधानसभा चुनाव के लिये नियुक्त कांग्रेस के वरीय पर्यवेक्षक बंधु तिर्की ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति यह बताने को पर्याप्त है कि महिलायें अपने अधिकार के साथ ही अपने कर्तव्य को लेकर भी कितनी ज्यादा जागरुक है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ ही उद्यमिता, कलात्मक और प्रबंधन की क्षमता को खुलकर निखारना और संघर्ष करना चाहिये क्योंकि यदि महिलायें अपनी प्रतिभा का स्वयं सम्मान नहीं करेंगी तो यह आत्मघाती कदम होगा. तिर्की ने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत जैसी महिला आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रमुख नेता हैं और वे पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, के साथ ही पार्टी की सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की प्रमुख के रूप में अपना महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रही है और यह इस बात को साबित करने के लिये काफी है कि महिलायें किस हद तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से भरी हुई भूमिका निभाती हैं साथ ही वे किस प्रकार से दबाव में भी अपनी सही-सटीक भूमिका का निर्वहन करती हैं.
तिर्की ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि सभी लोग विशेषकर महिलायें उत्प्रेरित होकर अपने परिवार के साथ ही संपूर्ण क्षेत्र, समाज, झारखण्ड और देश के विकास में अपना योगदान निरंतर जारी रखें.
इस सम्मेलन में अपने संबोधन में भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी सरोजिनी लकड़ा ने कहा कि कोई भी समस्या वास्तव में अवसर का ही दूसरा रूप होता है और हम महिलाओं को चुनौती स्वीकार कर आगे बढ़ने एवं अपनी भूमिकाओं को निभाने की जरूरत है तभी उपलब्धियां प्राप्त होगी.
आज के सम्मेलन में मांडर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी पांच प्रखण्डों मांडर, बेड़ो, ईटकी, चान्हो और लापुंग के साथ ही सीमावर्ती जिले की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया. आज फुटबॉल टूर्नामेंट का भी फाइनल मैच खेला गया जिसकी शुरुआत विभिन्न प्रखण्डों में पिछले 8 मार्च को हुई थी. इस कार्यक्रम में महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही.

Tags: #Women# should make# the pallu on# their forehead a flag# of victory#Supriya Shrinate.
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा !

झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची : झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान...

समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई !

समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :अमर शहीद सिद्धू कान्हू मुर्मू एवं समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस...

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

ट्रेज़री से अवैध निकासी में बेनकाब होंगे भाजपा नेताओं के चेहरे : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय...

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

जनता को गुमराह करने की साज़िश – सतीश पौल मुंजनी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी...

पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

by firstreport desk2
1 day ago
0

महागामा: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार...

झारखंड सीएम  हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

April 12, 2026
पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 12, 2026
स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

April 12, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री !

April 12, 2026
विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

April 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.