राँची : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत झारखण्ड के नगर निकायों में अब तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
झारखण्ड राज्य में कुल 2 लाख मकानों में 1.7 लाख से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देवघर नगर निगम और जमशेदपुर नगर निगम इस योजना में अच्छी-खासी प्रगति कर रहा है। जमशेदपुर में 13,065 घर स्वीकृत किए गए और 3473 पूरे हो गए हैं। राँची में 33875 में 19178 घर बने हैं।













