Sunday, May 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के मुख्यमंत्री ने अबुआ बजट- 2025- 26 बजट पूर्व संगोष्ठी की अध्यक्षता बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री ने अबुआ बजट- 2025- 26 बजट पूर्व संगोष्ठी की अध्यक्षता बैठक संपन्न !

बजट की जो राशि खर्च होती है, उसके आउटकम तथा उपयोगिता का भी आकलन हो -हेमंत सोरेन .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के मुख्यमंत्री ने अबुआ बजट- 2025- 26 बजट पूर्व संगोष्ठी की अध्यक्षता बैठक संपन्न !
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बजट के जरिए एक ऐसा दस्तावेज तैयार हो, जिससे यहां की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ सर्वांगीण विकास की राह पर राज्य आगे बढ़ सकें। इसके लिए जरूरी है कि संसाधनों का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल हो।  अबुआ बजट- 2025- 26 की तैयारियों के सिलसिले में बजट पूर्व संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि बजट आइडियल तथा सर्वोत्तम हो, इसके लिए विभिन्न विषयों के के विशेषज्ञों ने कई अहम तथा प्रभावी सुझाव दिए हैं। इन सुझावों पर गंभीरता के साथ अध्ययन कर उसे बजट में शामिल करने पर विचार होगा, ताकि सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें।  

आर्थिक संसाधन होंगे तभी विकास का पहिया आगे बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए खुद राजस्व संग्रहण करना है और खर्च भी करना है। हमें अपने संसाधन खुद जुगाड़ करने हैं और आवश्यकता अनुसार विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए राशि भी खर्च करनी है। ऐसे में जब तक आर्थिक संसाधन से हम मजबूत नहीं होंगे राज्य के विकास का पहिया आगे नहीं बढ़ेगा। इसलिए सभी विभाग राजस्व संग्रहण के संभावनाओं को तलाशने के लिए ठोस कदम उठाएं।

ये भीपढ़िये

हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार का दिन खूनी साबित हुआ

हेमंत सरकार के कार्यकाल में हत्याओं में झारखंड इंडिया में टॉप पर -प्रतुल शाह देव !

रिम्स में मरीजों और परिजनों के लिए राहत बन रहा है !

कम संसाधनों के बाद भी विकास कार्य हुए हैं और आगे भी होंगे

मुख्यमंत्री ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य में संसाधन जरूर कम हैं, लेकिन हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, बिजली, पानी और सड़क समेत कई क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए हैं । ऐसे कार्य आज भी चल रहे हैं और आगे भी अनवरत चलते रहेंगे। हमारा प्रयास झारखंड को विकसित और समृद्ध राज्य बनाना है।

लंबी अवधि को ध्यान में रखकर कार्य योजना बननी चाहिए_

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास के लिए लंबी अवधि को ध्यान में रखकर योजनाएं बननी चाहिए। इसके लिए नींव मजबूत होना जरूरी है । अगर नींव मजबूत होगी तो भविष्य में बिल्डिंग में ऊंची बनाई जा सकती है। यही वजह है कि हमारी सरकार प्राथमिकताओं को तय कर बुनियाद को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है ताकि भविष्य में भी उसकी ज्यादा से ज्यादा उपयोगिता सिद्ध हो सके।

कई उतार-चढ़ावों के साथ राज्य बढ़ रहा आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद झारखंड ने कई उतार -चढ़ाव देखे हैं। लेकिन, इसके बाद भी राज्य ने कई नए आयाम गढ़े हैं। इस बार हेल्थ इंडेक्स में झारखंड ने बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है। लेकिन, हमें सिर्फ यही तक सीमित नहीं रहना है बल्कि इससे प्रेरणा लेते हुए पूरे उत्साह के साथ अन्य क्षेत्र में उच्च मानक पर खरा उतरते हुए निरंतर आगे बढ़ें। इसके लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की जरूरत है।

जो राशि खर्च होती है उसके आउटकम का आकलन हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में विभिन्न विभागों को जो राशि आवंटित की जाती है उसे खर्च करने के साथ उसके आउटकम का भी आकलन होना चाहिए । अभी तक देखा गया है कि खर्च हुई राशि का कितना लाभ मिल रहा है, इस पर विशेष जोर नहीं दिया गया। इस वजह से हमने जो एसेट बनाएं हैं, उसका उचित इस्तेमाल नहीं हो पता है ऐसे में एसेट तैयार करने के क्रम में उसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं का ध्यान रखना जरूरी है । इस दिशा में हमें नकरात्मक पहलुओं को दूर करने के लिए बेहतर प्रबंधन करना होगा।

झारखंड में 70 प्रतिशत लोगों के पास कोई बजट प्लानिंग नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी झारखंड में 70 प्रतिशत आबादी के पास अपना कोई बजट नहीं होता है। कहां से आय होगा और कहां खर्च होगा, उनके पास इसकी कोई योजना नहीं हो पाती है । इस वजह से वे पीछे रह जातें हैं। लेकिन, हमारी सरकार ने अपनी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से उन्हें कई संसाधन उपलब्ध कराए हैं, जिनके जरिए वे सशक्त हो रहे हैं ।

हमारी योजनाओं को देशभर में पहचान मिली है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आधी आबादी को सशक्त बनाने के इरादे से झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना की जो शुरुआत की है, उससे देश भर में इस राज्य की अलग पहचान बनी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस योजना की वजह से किसी भी व्यक्ति विशेष पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। इसके लिए राशि आंतरिक संसाधन से जुटाए जाएंगे ।

बजट में रोजगार सृजन पर विशेष फोकस हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट ऐसा होना चाहिए, जिसके जरिए रोजगार सृजन को बढ़ावा मिले । रोजगार के साथ स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए व्यापक प्रबंध होने चाहिए। इसके लिए रोजगार से जुड़ी समस्याओं के निदान के साथ रोजगार सृजन के लिए ठोस कदम उठाई जाएं।

विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने बजट निर्माण को लेकर दिए कई सुझाव

बजट 2025- 26 में विभिन्न सेक्टर को मजबूत और उन्नत बनाने के लिए क्या-क्या प्रावधान किए जाने चाहिए, इसे लेकर देशभर से आए अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्स ने कई अहम सुझाव रखे। इनमें यूनिसेफ के पूर्व एजुकेशन स्पेशलिस्ट श्री विनोबा गौतम ने शिक्षा, इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेवलपमेंट रिसर्च के प्रोफेसर एस चंद्रशेखर ने डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स, एनआईईपीए के प्रोफेसर सुधांशु भूषण ने उच्च शिक्षा, आईआईएम उदयपुर की डॉ निधि अग्रवाल ने कृषि तथा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, नई दिल्ली के प्रोफेसर वी एन आलोक ने पब्लिक फाइनेंस को लेकर कई सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने बजट निर्माण को लेकर अहम सुझाव देने वाले इन विशेषज्ञों को सम्मानित किया।

अबुआ बजट पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले हुए पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने बजट पूर्व संगोष्ठी में अबुआ बजट पोर्टल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले अनीश कुमार मुरारका, नीतीश कुमार और राम प्रवेश राम को पुरस्कृत किया। इसके अलावा बेहतर सुझाव देने वालों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

बजट पूर्व संगोष्ठी में वित्त मंत्री  राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव श्री मस्तराम मीणा, सचिव प्रशांत कुमार, राज्य वित्त आयोग के सदस्य डॉ हरिश्वर दयाल के साथ विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव तथा अन्य अधिकारी एवं देशभर से आये विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल थे।

Tags: #Jharkhand# Chief Minister# chaired #ABU Budget- 2025-26 #pre-budget #seminar# meeting# concluded.
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

डेढ़ लाख शिक्षामित्र परिवारों को संभाला हमारी सरकार ने: मुख्यमंत्री !

आईजीआरएस की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी...

लंबित वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं व मध्यस्थों की भूमिका अहम: जस्टिस सुजीत नारायण !

लंबित वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं व मध्यस्थों की भूमिका अहम: जस्टिस सुजीत नारायण !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

रांची : दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उदघाटन न्यायामूर्ति झारखण्ड उच्च न्यायालय-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

झारखंड में गैंगस्टर पुलिस का खोल रहे हैं कच्चा चिट्ठा : बाबूलाल मरांडी

by firstreport desk2
17 hours ago
0

रांची :नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के मीडिया में वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो को...

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची: झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है...

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह  ने महागामा के मेहरमा और...

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया में पात्र मतदाता को हर हाल में मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने का सांगठनिक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    15 shares
    Share 6 Tweet 4
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    32 shares
    Share 13 Tweet 8
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    32 shares
    Share 13 Tweet 8

अभी अभी

मेहरमा प्रखंड को मिली 2.21 करोड़ रुपये की तीन सड़क योजनाओं की सौगात !

मेहरमा प्रखंड को मिली 2.21 करोड़ रुपये की तीन सड़क योजनाओं की सौगात !

May 10, 2026
नालसा योजनाओं से अवगत कराना ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य: राजेश कुमार सिन्हा !

नालसा योजनाओं से अवगत कराना ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य: राजेश कुमार सिन्हा !

May 10, 2026
इंस्पेक्टर की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल !

इंस्पेक्टर की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल !

May 10, 2026
प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

May 10, 2026
हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

May 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.