Wednesday, April 29, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग हाई लेवल बैठक की !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग हाई लेवल बैठक की !

रिम्स का मास्टर री-डेवलपमेंट प्लान शीघ्र बनाएं .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, महागामा, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग हाई लेवल बैठक की !
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, (रिम्स) रांची के पुनर्विकास एवं विस्तार से संबंधित प्रस्तावित कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिम्स का एक बेहतर मास्टर री-डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करें। रिम्स के नए री-डेवलपमेंट मास्टर प्लान में भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए सभी चीजें सुसज्जित तरीके से व्यवस्थित करने की कार्य योजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में रिम्स की अलग पहचान होनी चाहिए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिम्स के री-डेवलपमेंट मास्टर प्लान में सभी हॉस्टल्स को एक जगह, सभी रेजिडेंशियल कंपलेक्स को नॉर्थ ब्लॉक में शिफ्ट करने का प्लान बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान में रिम्स परिसर के 1600 बेड वाले इनडोर क्षेत्र का रिनोवेशन करें तथा बेसमेंट क्षेत्र को सील करने का कार्य करें ताकि बार-बार होने वाला वाटर लॉगिंग रोका जा सके। बैठक में रिम्स निदेशक डॉ० राजकुमार एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ० हीरेंद्र बिरुआ भी उपस्थित थे।

 

प्रस्तावित आदिवासी कल्याण हॉस्टल्स का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करें .

ये भीपढ़िये

चिरकुंडा में जर्जर 11KV तार गिरने से 3 मवेशियों की मौत

झारखंड सीएम झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक संपन्न हुई !

नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

झारखण्ड के स्टूडेंट्स ने मुंबई में राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम !

 

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों से प्रस्तावित आदिवासी कल्याण हॉस्टल्स के टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि रांची में दो आदिवासी कल्याण हॉस्टल्स तथा डाल्टनगंज में दो आदिवासी कल्याण हॉस्टल्स का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, इन चारों हॉस्टल्स का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। रांची के विमेंस कॉलेज (साइंस ब्लॉक) परिसर में 525 अनुसूचित जनजाति के छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण तथा आदिवासी हॉस्टल कैंपस में 525 छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, वहीं पलामू जिला के डाल्टनगंज स्थित बाईपास रोड रेड़मा में एसटी वर्ग के लिए 525-525 विद्यार्थियों का दो छात्रावास का निर्माण कार्य किया जाना है। उक्त सभी छात्रावासों का निर्माण कार्य अगले एक महीने के भीतर प्रारम्भ कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित सभी छात्रावासों में बाउंड्री वॉल, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी, रसोईया, जरूरी फर्नीचर इत्यादि सभी सुविधाओं से संबंधित व्यवस्था दुरुस्त रहे यह हर हाल में सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित सभी छात्रावास निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण होनी चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखें। समय सीमा और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नही होगी, साथ ही मुख्यमंत्री ने छात्रावास निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

 

*वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों की बाधाओं को दूर करने का निर्देश*

 

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों की बाधाओं को दूर करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वन क्षेत्र में बसे गांवों में बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अपेक्षा अनुरूप विकास कार्य नही हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मधुबन से पारसनाथ (सिकर) हिलटॉप तक जोड़ने वाली सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की बाधाओं को शीघ्र दूर करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है इसके जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वन एवं पर्यावरण विभाग के जटिल नियमों की वजह से वन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवों के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों में बाधा पहुंच रही है, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी जरूरी सुविधाओं को पहुंचना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सत्यजीत सिंह, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के० श्रीनिवासन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशिकर सामंता, मुख्य वन संरक्षक श्री एस०आर० नटेश सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Jharkhand# Chief Minister #Hemant Soren# high-level meeting # Health Medical .
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

आगरा के पागलखाने में ही स्वास्थ्य मंत्री का समुचित इलाज संभव – अमर कुमार बाऊरी !

आगरा के पागलखाने में ही स्वास्थ्य मंत्री का समुचित इलाज संभव – अमर कुमार बाऊरी !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :झारखंड के भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने कहा कि लगता है झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का...

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न , कल 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर...

आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा अवैध शराब कि बरामदगी !

दो तस्करों समेत चार तस्कर गिरफ्तार !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची/चतरा :सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता...

आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा अवैध शराब कि बरामदगी !

आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा अवैध शराब कि बरामदगी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :रेलवे सुरक्षा बल राँची मण्डल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों के...

रिम्स के निविदायें जो एसएफसी के बिना स्वीकृति के की गई !

रिम्स के निविदायें जो एसएफसी के बिना स्वीकृति के की गई !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :रिम्स की 1 करोड़ रूपये से अधिक की निविदायें जो एसएफसी के बिना स्वीकृति के की गई हैं उनकी...

झारखंड सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक  !

झारखंड सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :सीसीएल मुख्यालय में आज राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    266 shares
    Share 106 Tweet 67
  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

April 29, 2026
बिहार। सीएम  सम्राट चौधरी जी नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा तथा चार एक्सटेंशन सेंटर उद्घाटन किया !

बिहार। सीएम सम्राट चौधरी जी नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा तथा चार एक्सटेंशन सेंटर उद्घाटन किया !

April 29, 2026
एम्स, देवघर में कालाजार के निदान एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया !

एम्स, देवघर में कालाजार के निदान एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया !

April 29, 2026
भाजपा द्वारा पानी-बिजली के ज्वलंत मुद्दे पर 6-12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान

भाजपा द्वारा पानी-बिजली के ज्वलंत मुद्दे पर 6-12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान

April 29, 2026
दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

April 29, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.