Sunday, April 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » 25वें गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में “रजत पर्व उत्सव” कार्यक्रम !

25वें गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में “रजत पर्व उत्सव” कार्यक्रम !

स्मृति- शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति श्रद्धा और प्रेरणा का केंद्र बनी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, सरायकेला-खरसावां, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
25वें गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में ” रजत पर्व उत्सव”  कार्यक्रम हुए !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या किसी अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा कर दी गई !

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

रांची :रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के 25वें गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर “रजत पर्व उत्सव” का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक  कल्पना सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के साथ इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव के रूप में मनाया तथा झारखंड की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।
राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति का संगम बना “रजत पर्व उत्सव” का सांस्कृतिक मंच
राज्य की समृद्ध संस्कृति का भव्य प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्य की पारंपरिक कला और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।शास्त्रीय नृत्य-संगीत की आकर्षक प्रस्तुति ने शमा बांधा। कलाकारों द्वारा झारखंड की विविध सांस्कृतिक विधाओं – अखरा जगान (झूमर), संथाली, कड़सा, खड़िया, मुंडारी, नागपुरी, घोड़ा, पाईका, सरायकेला छऊ एवं मानभूम छऊ – की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और राज्य की सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की।
स्मृति- शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति श्रद्धा और प्रेरणा का केंद्र बनी
स्मृति- शेष स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, रजत पर्व उत्सव का एक प्रभावशाली और भावपूर्ण आकर्षण रही। इस नाटक ने न केवल उनका जीवन दर्शाया, बल्कि उनके द्वारा झारखंडी समाज के लिए किए गए योगदान और समाज सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों को भी गहराई से उजागर किया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण झारखंड के आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागृति और सशक्तिकरण के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जिन्हें इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सजीव रूप में प्रस्तुत किया। उनके आदर्शों ने स्थानीय समुदायों को स्वयं की पहचान बनाए रखने और सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में किए गए गुरुजी के प्रयासों को रेखांकित किया ।इस नाट्य प्रस्तुति में स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के व्यक्तित्व के कई पहलुओं को उजागर किया गया, जैसे उनका संघर्ष भावना, नेतृत्व क्षमता, और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास। कलाकारों ने उनके जीवन के उन महत्वपूर्ण क्षणों को प्रभावशाली अभिनय और संवाद के साथ प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों के मन में असीम श्रद्धा और भावुकता उत्पन्न की।
ड्रोन शो और संगीत प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में भव्य ड्रोन शो का आयोजन हुआ, जिसमें ड्रोन की सहायता से आकाश में झारखंड की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। इसके दृश्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। लोकप्रिय बैंड “टॉम मुर्मू एंड बैंड” तथा इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक एवं प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने अपने गीतों की प्रस्तुति से मंच पर समां बाँध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा, लोग झारखंडी संगीत और लोकधुनों पर झूमते नजर आए। झारखंड की जनभावनाओं से जुड़े “रजत पर्व उत्सव” ने झारखंड की अस्मिता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर राज्यवासियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बालीवुड की मशहूर गायिका शिल्पा राव ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से शमा बांधकर कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।देर रात तक श्रोतागण शिल्पा राव के सुरों की गहराइयों में डूबते-उतराते रहे।
रजत पर्व उत्सव के अवसर पर मंत्री  शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा,कला- संस्कृति, खेल, युवा कार्य एवं पर्यटन सचिव  मनोज कुमार,उपायुक्त रांची , मंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, राकेश रंजन समेत राज्य एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags: #"Silver Festival Celebration" #program# at Morabadi Ground# on the occasion of 25th glorious anniversary .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी !

राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

राँची : राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी, इस हादसे में पांच...

झारखंड के 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश !

झारखंड के 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची : राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी झेल रहा है। हीटवेव की वजह से स्कूलों की...

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ राज्य में...

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS YUVA) द्वारा “भारत को...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों की...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर मुखिया सम्मेलन – दीपिका !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर मुखिया सम्मेलन – दीपिका !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्रामीण...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    264 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7

अभी अभी

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

April 25, 2026
न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

April 25, 2026
शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ –  शिल्पी नेहा तिर्की !

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ – शिल्पी नेहा तिर्की !

April 25, 2026
25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

April 25, 2026
जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

April 25, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.