पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उनलोगों की किसी बात पर ध्यान नहीं देते हैं। उनको कोई ज्ञान नहीं है। बिहार में कितना ज्यादा विकास हुआ है। बिहार में कितना काम हो रहा है इसकी कोई जानकारी उनलोगों को है? उनलोगों को देश की भी कोई जानकारी नहीं है। उनलोगों का कोई वैल्यू नहीं है। केवल उल्टा सीधा बोलना है। आज कल वे लोग परेशान हैं घबराहट में हैं क्योंकि हम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं।
‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा पत्रकारों पर पाबंदी लगा दी गई है, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमको नहीं पता है। यह राजीव रंजन बताएंगे। हम तो शुरू से पत्रकारों के पक्ष में रहे हैं। पत्रकारों को आजादी मिल जाएगी तो उन्हें जो सच दिखेगा, अच्छा लगेगा वे अपने-अपने ढंग से लिखेंगे। पत्रकारों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। सबको अपना अधिकार है। हम किसी पत्रकार के खिलाफ नहीं हैं। केंद्र में जो लोग हैं वही लोग ये सब गड़बड़ी करते हैं। हम तो आपलोगों की इज्जत करते हैं।