Monday, May 11, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार के सीएम ने 4171 करोड़ रुपये 2000 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया !

बिहार के सीएम ने 4171 करोड़ रुपये 2000 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया !

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन के माध्यम से 366 नवनियुक्त अंकेक्षकों के बीच नियुक्ति-पत्र का भी वितरण किया .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार के सीएम ने 4171 करोड़ रुपये 2000 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित “संकल्प’ में पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास / शुभारंभ किया। इसके तहत मुख्यमंत्री ने 4171 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले 2000 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया। 

साथ ही मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन के माध्यम से 366 नवनियुक्त अंकेक्षकों के बीच नियुक्ति-पत्र का भी वितरण किया तथा ई- पंचायत पोर्टल का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत 9500 अनुरक्षकों का प्लंबिंग प्रशिक्षण का भी मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को इस शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर बधाई देता हूं। पंचायती राज विभाग के मंत्री और मुख्य सचिव ने सभी बातों की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन का नामकरण हमने किया है। पंचायत को ये इज्जत और प्रतिष्ठा देने के लिए नामकरण किया। 1517 पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है और 857 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। विश्व बैंक को पता चला कि हमलोग पंचायत सरकार भवन का निर्माण करा रहे हैं तो उनलोगों ने कहा कि 330 पंचायत सरकार भवन के निर्माण में हम सहायता देंगे। आज 2000 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया है। बाकी जो बचे हुए 3683 पंचायत सरकार भवन हैं उनके लिए जल्द-से-जल्द एक महीने के अंदर स्थल का चयन कर लें और इसी वर्ष उनका भी निर्माण कार्य शुरू कराएं और वर्ष 2024 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण करें। इस काम को तेजी से पूर्ण करेंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी। सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जब हम क्षेत्र में जाते हैं तो जहां पंचायत सरकार भवन बना हुआ है वहां की गतिविधियों की भी जानकारी लेते हैं। पंचायत सरकार भवन में वहां के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर प्रकार की सुविधा की व्यवस्था की गई है। जहां पंचायत सरकार भवन बनाया गया है और जहां बनाया जा रहा है वहां की छत पर सोलर प्लेट लगवाएं। सभी सरकारी भवनों की छतों पर सोलर प्लेट लगाया जा रहा है ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। लोगों को अपने-अपने घरों में भी सोलर प्लेट लगाने के लिए भी प्रेरित करें। सौर ऊर्जा ही स्थायी ऊर्जा है। सभी पंचायत जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में घूमें और लोगों की समस्याओं से अवगत होते रहें ताकि उसका समाधान हो सके। पंचायती राज मंत्री भी क्षेत्र में जाकर समस्याओं से अवगत होते रहें और मुझे भी इसकी जानकारी देते रहें । जितना ज्यादा हमलोगों ने पंचायत के लिए काम किया है उतना देश में कहीं नहीं हुआ है। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि आजकल कुछ-कुछ मांग कर रहे हैं, किसी के चक्कर में मत पड़िए, मन लगाकर काम करते रहिये । हम आपकी सुविधाओं के लिए जो भी संभव होगा करते रहेंगे। हमलोग जो यहां काम कर रहे हैं सबको दिख रहा है। केंद्र कोई काम नहीं कर रहा है, वे लोग सिर्फ मीडिया में बने रहते हैं। बिहार में पार्टी के आधार पर पंचायत चुनाव नहीं होता है, जबकि अन्य राज्यों में पार्टी के आधार पर चुनाव होता है। केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को मिलनेवाला उसके हिस्से का 41 प्रतिशत शेयर नहीं मिल पाता है। राज्य सरकार मेहनत करके अपने संसाधनों से काफी काम कर रही है। जब हम सरकार में आए थे तो राज्य का बजट 21 से 22 हजार करोड़ रुपये था। अब यह बढ़कर 2 लाख 63 हजार करोड़ रुपये हो चुका है। हर घर तक पक्की गली-नाली का निर्माण कराया गया है। जब हम सांसद थे तो अपने क्षेत्र में 13-14 किलोमीटर तक पैदल चलते थे। आवागमन की सुविधाओं का अभाव था लेकिन अब आवागमन को बेहतर बनाया गया है। पुल, पुलिया, सड़कों का निर्माण किया गया। हर घर तक बिजली पहुंचाई गई। हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने भी अपनाया। लड़कियों को पढ़ने के लिए साइकिल योजना, पोशाक योजना चलाई गई। जब साइकिल योजना की शुरुआत की गई तो विदेश से लोग इसको देखने और जानने के लिए आए थे, बाद में लड़कों को भी साइकिल योजना का लाभ दिया गया। राज्य में न सिर्फ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है बल्कि उसका मेंटेनेंस भी किया जा रहा है। राज्य के किसी भी इलाके से राजधानी पटना पहुंचने के लिए 6 घंटे का लक्ष्य को पूरा किया गया और अब 5 घंटे के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। हमलोगों ने स्वयं सहायता समूह का गठन किया है। जीविका दीदियों का समूह बनाया गया है जिससे आज 1 करोड़ 30 लाख महिलाएं जुड़ गई हैं। कोई ऐसा साल नहीं है जब हम अपनी जीविका दीदियों से जाकर संवाद नहीं करते हैं। हम सभी स्तर के पंचायत प्रतिनिधियों से कहेंगे कि जो भी काम किया गया है उसे भूलें नहीं। आजकल नयी तकनीक आ गई है, लोग उसका उपयोग करें साथ ही पहले के कार्यों को भी जानें। पंचायत के सभी वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है जिससे लोगों को रात में रौशनी की काफी सुविधा होगी और बिजली की भी काफी बचत होगी। सभी घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इस मीटर से जितना खर्च कीजिएगा उतना ही बिजली का बिल आएगा। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज 2000 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया है। 366 नवनियुक्त अंकेक्षकों के बीच नियुक्ति-पत्र का भी वितरण किया गया है। ई-पंचायत पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया है और मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत अनुरक्षकों को प्लंबिंग प्रशिक्षण दिलाने का कार्य का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी लोग आगे बढ़ें। हम पंचायत प्रतिनिधियों की इज्जत करते हैं। हम सबका सम्मान करते हैं।कार्यक्रम की शुरुआत में पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के कार्यों पर आधारित एक चलचित्र दिखाया गया।

ये भीपढ़िये

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

Tags: #Bihar CM # foundation stone of Rs 4171 crore# 2000 Panchayat #Government Building
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार !

बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ :उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना लाखों बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ी...

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :आज कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के रातू क्षेत्र में युवा उद्यमियों द्वारा संचालित...

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पश्चिम बंगाल :भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फायर ब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी...

ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा !

ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

आमतौर पर, चुनाव परिणाम आने के बाद, मुख्यमंत्री अपना और अपनी कैबिनेट का इस्तीफा देने के लिए राजभवन जाते हैं,...

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री !

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन की घड़ी आ गई है. कोलकाता में जारी बीजेपी विधायक दल की बैठक से...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    16 shares
    Share 6 Tweet 4
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    34 shares
    Share 14 Tweet 9
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    32 shares
    Share 13 Tweet 8

अभी अभी

मेहरमा प्रखंड को मिली 2.21 करोड़ रुपये की तीन सड़क योजनाओं की सौगात !

मेहरमा प्रखंड को मिली 2.21 करोड़ रुपये की तीन सड़क योजनाओं की सौगात !

May 10, 2026
नालसा योजनाओं से अवगत कराना ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य: राजेश कुमार सिन्हा !

नालसा योजनाओं से अवगत कराना ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य: राजेश कुमार सिन्हा !

May 10, 2026
इंस्पेक्टर की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल !

इंस्पेक्टर की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल !

May 10, 2026
प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

May 10, 2026
हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

May 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.