Sunday, May 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » महादलित टोला में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

महादलित टोला में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

स्वरोजगार हेतु 297 जीविका स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों को 1 करोड़ 25 लाख रूपये का सांकेतिक चेक दिया .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
महादलित टोला में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !
4
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार !

पटना : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महादलित टोला में आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना जिला अंतर्गत पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित खपुरा महादलित टोला में आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में स्थानीय वयोवृद्ध रामलखन चौधरी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। 
स्थानीय नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अंधापन निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाभुकों के बीच चश्मा वितरित किया। सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत स्वरोजगार हेतु 297 जीविका स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों को 1 करोड़ 25 लाख रूपये का सांकेतिक चेक एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना अंतर्गत आर्थिक हल, युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड / कुशल युवा कार्यक्रम के लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत राशि का सांकेतिक चेक वितरित किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं समस्त लोगों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम पटना के गाँधी मैदान में आयोजित किया गया। उसके बाद आप लोगों के बीच यहाँ खपुरा महादलित टोला में आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुआ हूँ। यह बहुत खुशी की बात है कि यहाँ इस महादलित टोला के सबसे वृद्ध व्यक्ति श्री रामलखन चौधरी जी द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया है। कोरोना महामारी के कारण विगत तीन वर्षों तक इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था। आज पुनः इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2011 से राज्य के सभी महादलित टोलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस झंडोत्तोलन कार्यक्रम में टोले के महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा झण्डा फहराया जाता है। हर वर्ष आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में पटना जिले के किसी एक स्थल पर हम शामिल होते रहे हैं। इस आयोजन में जिलों में प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरीय पदाधिकारी विभिन्न महादलित टोलों में हिस्सा लेते हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर प्रारंभ से ही कार्य कर रही है जिसमें हर इलाके का विकास एवं हर तबके का विकास शामिल है। समाज के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय सभी महिलायें सहित हमने सभी वर्गों एवं जातियों के उत्थान के लिए काम किया है। अधिक से अधिक लड़कियों को शिक्षा के प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनायें शुरू की गयी । छात्र – छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भी हर प्रकार से राज्य सरकार सुविधाएं मुहैया करा रही है। हर गाँव को बेहतर संपर्कता प्रदान करने के लिए सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। पूरे बिहार में विकास कार्य बेहतर ढंग एवं तीव्र गति से किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का महादलित समुदाय के लोगों को लाभ मिल रहा है। हमलोगों ने महादलित समुदाय के सर्वागीण विकास हेतु वर्ष 2007-08 में महादलित विकास मिशन का गठन किया जिसके तहत विकास के विशेष कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महादलित परिवारों तक पहुँचाने के लिए विकास मित्रों की सेवा ली जा रही हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए बड़ी संख्या में आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है। इन वर्गों के युवाओं को सिविल सेवा प्रोत्साहन, ग्राम परिवहन एवं उद्यमी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पटना जिला के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत खपुरा महादलित टोला में आयोजित झंडात्तोलन समारोह में मुझे शामिल होने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। यहाँ विकास के कई कार्य किए गए हैं और किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ आने से पूर्व स्थानीय लोगों के द्वारा कई मांगे रखी गयी है जिसके संबंध में हमलोगों ने निर्णय भी ले लिया है। खपुरा पंचायत के महादलित परिवारों द्वारा स्वास्थ्य उप केन्द्र की माँग की गई है जिसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य उप केन्द्र, खपुरा का निर्माण कराया जायेगा। स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण पर 42 लाख रुपये की राशि खर्च होगी जिसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। प्राथमिक विद्यालय, खपुरा का भवन जर्जर स्थिति में है इस प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन के स्थान पर 6 कमरों का नया भवन बनाया जायेगा जिसके निर्माण पर लगभग 41 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस महादलित टोला में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण हेतु भूमि चिन्हित की जा रही है। इसके निर्माण पर लगभग 29 लाख रुपये की लागत आयेगी। इसके अलावा इस पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराने हेतु भूमि चिन्हित कर ली गयी है जिसपर 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत आयेगी, इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। महादलित परिवारों की माँग पर इस टोले को अतिरिक्त सम्पर्कता प्रदान करने के लिए 890 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जायेगा। इस पथ के निर्माण में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। महादलित टोला खपुरा में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से आँगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जायेगा। महादलित टोला खपुरा में स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों के लिए ग्राम संगठन भवन का भी निर्माण कराया जायेगा जिस पर लगभग 17 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस टोले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराया जायेगा। हर इलाके का विकास और हर तबके के उत्थान के लिए सभी जरूरी काम किये जा रहे हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया

Tags: https://firstreportlive.com/misc/mhadlit-tola-men…hue-mukhymantree/2639/
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :आज कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के रातू क्षेत्र में युवा उद्यमियों द्वारा संचालित...

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पश्चिम बंगाल :भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फायर ब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी...

ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा !

ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

आमतौर पर, चुनाव परिणाम आने के बाद, मुख्यमंत्री अपना और अपनी कैबिनेट का इस्तीफा देने के लिए राजभवन जाते हैं,...

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री !

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन की घड़ी आ गई है. कोलकाता में जारी बीजेपी विधायक दल की बैठक से...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को...

झारखंड झामुमो सरकार के पास एनडीए में शामिल होने के अलावा कोई,  विकल्प नहीं – निशिकांत दुबे !

झारखंड झामुमो सरकार के पास एनडीए में शामिल होने के अलावा कोई, विकल्प नहीं – निशिकांत दुबे !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा से सांसद Nishikant Dubey ने एक बड़ा बयान दे दिया, जिसने झारखंड की सियासी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    15 shares
    Share 6 Tweet 4
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    31 shares
    Share 12 Tweet 8
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    31 shares
    Share 12 Tweet 8

अभी अभी

जब बिल फाड़ा गया तब चुप, आज महिला आरक्षण पर ज्ञान- प्रतुल शाह देव !

हेमंत सरकार के कार्यकाल में हत्याओं में झारखंड इंडिया में टॉप पर -प्रतुल शाह देव !

May 10, 2026
रिम्स में मरीजों और परिजनों के लिए राहत बन रहा है !

रिम्स में मरीजों और परिजनों के लिए राहत बन रहा है !

May 10, 2026
डेढ़ लाख शिक्षामित्र परिवारों को संभाला हमारी सरकार ने: मुख्यमंत्री !

आईजीआरएस की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

May 10, 2026
लंबित वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं व मध्यस्थों की भूमिका अहम: जस्टिस सुजीत नारायण !

लंबित वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं व मध्यस्थों की भूमिका अहम: जस्टिस सुजीत नारायण !

May 10, 2026
अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

झारखंड में गैंगस्टर पुलिस का खोल रहे हैं कच्चा चिट्ठा : बाबूलाल मरांडी

May 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.