Friday, May 23, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » महादलित टोला में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

महादलित टोला में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

स्वरोजगार हेतु 297 जीविका स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों को 1 करोड़ 25 लाख रूपये का सांकेतिक चेक दिया .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
महादलित टोला में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !
4
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को गोविंदपुर रेलवे स्टेशन सहित 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे !

शौर्य सभागार में गृह सचिव वंदना दादेल ने किया उद्घाटन !

दिल्ली भ्रमण एवं लाइव वोटिंग एक्सपेरिएंस कराया गया !

मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य की उन्नति के लिए व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाने का प्रयास जारी !

पटना : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महादलित टोला में आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना जिला अंतर्गत पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित खपुरा महादलित टोला में आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में स्थानीय वयोवृद्ध रामलखन चौधरी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। 
स्थानीय नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अंधापन निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाभुकों के बीच चश्मा वितरित किया। सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत स्वरोजगार हेतु 297 जीविका स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों को 1 करोड़ 25 लाख रूपये का सांकेतिक चेक एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना अंतर्गत आर्थिक हल, युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड / कुशल युवा कार्यक्रम के लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत राशि का सांकेतिक चेक वितरित किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं समस्त लोगों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम पटना के गाँधी मैदान में आयोजित किया गया। उसके बाद आप लोगों के बीच यहाँ खपुरा महादलित टोला में आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुआ हूँ। यह बहुत खुशी की बात है कि यहाँ इस महादलित टोला के सबसे वृद्ध व्यक्ति श्री रामलखन चौधरी जी द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया है। कोरोना महामारी के कारण विगत तीन वर्षों तक इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था। आज पुनः इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2011 से राज्य के सभी महादलित टोलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस झंडोत्तोलन कार्यक्रम में टोले के महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा झण्डा फहराया जाता है। हर वर्ष आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में पटना जिले के किसी एक स्थल पर हम शामिल होते रहे हैं। इस आयोजन में जिलों में प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरीय पदाधिकारी विभिन्न महादलित टोलों में हिस्सा लेते हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर प्रारंभ से ही कार्य कर रही है जिसमें हर इलाके का विकास एवं हर तबके का विकास शामिल है। समाज के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय सभी महिलायें सहित हमने सभी वर्गों एवं जातियों के उत्थान के लिए काम किया है। अधिक से अधिक लड़कियों को शिक्षा के प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनायें शुरू की गयी । छात्र – छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भी हर प्रकार से राज्य सरकार सुविधाएं मुहैया करा रही है। हर गाँव को बेहतर संपर्कता प्रदान करने के लिए सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। पूरे बिहार में विकास कार्य बेहतर ढंग एवं तीव्र गति से किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का महादलित समुदाय के लोगों को लाभ मिल रहा है। हमलोगों ने महादलित समुदाय के सर्वागीण विकास हेतु वर्ष 2007-08 में महादलित विकास मिशन का गठन किया जिसके तहत विकास के विशेष कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महादलित परिवारों तक पहुँचाने के लिए विकास मित्रों की सेवा ली जा रही हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए बड़ी संख्या में आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है। इन वर्गों के युवाओं को सिविल सेवा प्रोत्साहन, ग्राम परिवहन एवं उद्यमी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पटना जिला के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत खपुरा महादलित टोला में आयोजित झंडात्तोलन समारोह में मुझे शामिल होने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। यहाँ विकास के कई कार्य किए गए हैं और किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ आने से पूर्व स्थानीय लोगों के द्वारा कई मांगे रखी गयी है जिसके संबंध में हमलोगों ने निर्णय भी ले लिया है। खपुरा पंचायत के महादलित परिवारों द्वारा स्वास्थ्य उप केन्द्र की माँग की गई है जिसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य उप केन्द्र, खपुरा का निर्माण कराया जायेगा। स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण पर 42 लाख रुपये की राशि खर्च होगी जिसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। प्राथमिक विद्यालय, खपुरा का भवन जर्जर स्थिति में है इस प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन के स्थान पर 6 कमरों का नया भवन बनाया जायेगा जिसके निर्माण पर लगभग 41 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस महादलित टोला में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण हेतु भूमि चिन्हित की जा रही है। इसके निर्माण पर लगभग 29 लाख रुपये की लागत आयेगी। इसके अलावा इस पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराने हेतु भूमि चिन्हित कर ली गयी है जिसपर 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत आयेगी, इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। महादलित परिवारों की माँग पर इस टोले को अतिरिक्त सम्पर्कता प्रदान करने के लिए 890 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जायेगा। इस पथ के निर्माण में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। महादलित टोला खपुरा में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से आँगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जायेगा। महादलित टोला खपुरा में स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों के लिए ग्राम संगठन भवन का भी निर्माण कराया जायेगा जिस पर लगभग 17 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस टोले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराया जायेगा। हर इलाके का विकास और हर तबके के उत्थान के लिए सभी जरूरी काम किये जा रहे हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया
Tags: https://firstreportlive.com/misc/mhadlit-tola-men…hue-mukhymantree/2639/
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन साथ दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया !

सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन साथ दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झारखंड के_मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर...

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में प्रदेश  जिलाध्यक्षों की बैठक हुई !

झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हुई शामिल !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची : देश भर में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले "विकसित कृषि संकल्प अभियान " को लेकर...

अंकिता वर्मा जी के नेतृत्व मे रांची की सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली !

अंकिता वर्मा जी के नेतृत्व मे रांची की सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची :पार्टी के केंद्रीय कार्यालय मे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक आदरणीय शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन और पार्टी...

मतदाता सूची को शत प्रतिशत संतुष्टि के करीब बनाएं !

मतदाता सूची को शत प्रतिशत संतुष्टि के करीब बनाएं !

by firstreport desk2
4 days ago
0

नई दिल्ली :भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन...

सरकार में समाज को धर्म-जाति में बांटने की भाजपा की साजिश कभी सफल नहीं होगी – विनोद पांडेय !

बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर आदिवासियों और मूलवासियों को बांटने का षड़यंत्र रच रही भाजपा – विनोद कुमार पांडेय !

by First Report Live Desk
5 days ago
0

रांची :भाजपा नेता चंपाई सोरेन के बयानों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।...

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में प्रदेश  जिलाध्यक्षों की बैठक हुई !

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में प्रदेश जिलाध्यक्षों की बैठक हुई !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर और झारखण्ड प्रभारी जीनल एन गाला जी के झारखंड आगमन होने...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • BJP नेता का अश्लील VIDEO हुआ वायरल !

    BJP नेता का अश्लील VIDEO हुआ वायरल !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में प्रदेश जिलाध्यक्षों की बैठक हुई !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य की उन्नति के लिए व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाने का प्रयास जारी !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • .सी.एल. के सी.एस.आर. के तहत “सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र” का शुभारंभ !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रिम्स के इंटर्न डॉक्टर अभिषेक माइकल खलखो की पानी में डूबने से मौत हो गई !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

JPSC ने 11वीं और 13वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफल घोषित !

JPSC ने 11वीं और 13वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफल घोषित !

May 23, 2025
शेरनी प्रियंका का देहांत हो गया !

शेरनी प्रियंका का देहांत हो गया !

May 23, 2025
सड़क हादसे में साला की मौत, बहनोई घायल !

सड़क हादसे में साला की मौत, बहनोई घायल !

May 23, 2025
राष्ट्रीय वयोश्री योजना !

राष्ट्रीय वयोश्री योजना !

May 23, 2025
झारखंड में कोरोना का खतरा नहीं !

झारखंड में कोरोना का खतरा नहीं !

May 23, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.