Saturday, May 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया !

जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू !

कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन ने एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर खोया : रौशनी खलखो !

अधिकारी सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर करें: बिहार मुख्यमंत्री !

पटना : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बेगूसराय के बियाडा प्रांगण में जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको मालूम है कि 20 नवंबर, 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सभी लोगों का सम्मान हो एवं उनका जीवन यापन आसान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधायें देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। बिहार में उद्योग लगाने के लिये उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। उद्योग लगाने के लिये सभी जिलों में सुविधायें दी जा रही हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप नीति बनाई गई है ताकि युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें। हमारे राज्य के युवा दक्ष और सक्षम हों इसके लिए हमलोग कार्य कर रहे हैं।
समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान
सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Bihar Chief Minister# reviewed# the ongoing# development schemes# in Begusarai district .
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार- आदित्यनाथ योगी !

ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार- आदित्यनाथ योगी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

बिहार सीएम ने एन0एच0 – 31 मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित एन0एच0- 31 मार्ग पर...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

दलालों के जरिए चल रहा वसूली का खेल : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स पर लिखकर राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया...

जिला स्तरीय आकस्मिक योजना बनाकर 12 मई तक प्रस्तुत करे पदाधिकारी- शिल्पी नेहा तिर्की !

जिला स्तरीय आकस्मिक योजना बनाकर 12 मई तक प्रस्तुत करे पदाधिकारी- शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड राज्य में संभावित कम वर्षा की स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। विभिन्न मौसम...

IIM कोलकाता की टीम ने पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष दिया प्रेजेंटेशन !

IIM कोलकाता की टीम ने पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष दिया प्रेजेंटेशन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मंत्रालय में IIM कोलकाता की टीम ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष...

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू !

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंडभाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी घोषणा के अनुसार मैट्रिक परीक्षा में झारखंड टॉपर करने वाले छात्र प्रेम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय !

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय !

May 2, 2026
बाबूलाल मराण्डी राष्ट्रीय अम्बेडकर अवाॅर्ड से सम्मानित !

बाबूलाल मराण्डी राष्ट्रीय अम्बेडकर अवाॅर्ड से सम्मानित !

May 2, 2026
भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज  राज्यपाल संतोष गंगवार  से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

May 2, 2026

Multivitaminer Och Mineraler: Hur Man Tar Dem På Rätt Sätt

May 2, 2026

Pope Francis Fitness: Vatican Gets Friday Morning Update

May 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.