Friday, May 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू !

कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन ने एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर खोया : रौशनी खलखो !

अधिकारी सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर करें: बिहार मुख्यमंत्री !

ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार- आदित्यनाथ योगी !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सहरसा जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने सहरसा जिला के शाहपुर स्थित वार्ड नंबर 7 में शाहपुर जीविका सिलाई सह उत्पादन केंद्र का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को जीविका दीदी सिलाई घर की चाबी सौंपी और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कपड़े की सिलाई, कटाई एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपकी कृपा से हमलोग स्वरोजगार भी कर रहे हैं। इसका लाभ हमलोगों के परिवार को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने वहां बने तालाब का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस तालाब के बगल से सीढ़ी घाट का भी निर्माण कराएं। इससे तालाब और खूबसूरत दिखेगा और लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने वहां नवनिर्मित निगम पार्क का भी निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने शाहपुर वार्ड नंबर 7 में बनाए गए कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर सहरसा जिले के लिए 286 करोड़ रुपये की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन, 90 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास एवं 136 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस क्रम में सहरसा जिला अंतर्गत मंडन मिश्र धाम का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य, मां उग्रतारा मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य, सहरसा जिला मुख्यालय अंतर्गत मौजा-हासा हकपारा में स्टेडियम (खेल अवसंरचना) के निर्माण कार्य की जानकारी ली। साथ ही नगर निगम सहरसा अंतर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना फेज-2 कार्य तथा मत्स्यगंधा झील पर्यटकीय सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में जीविका दीदी द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों और उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 3021 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 133 करोड़ रूपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तीकरण जीविका महिला सी०एल०एफ० के तहत 6 लाख 69 हजार तथा 3 लाख 5 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना, मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, अनुसूचित जाति-अनूसूचित जनजाति कल्याण योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, अल्पसंख्यक कल्याण योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां बनाए गए पालनाघर को देखा और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्टॉल निरीक्षण के दौरान वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही 125 यूनिट बिजली बिल फ्री किए जाने को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से कहा कि सरकार सभी का ख्याल रख रही है। सभी लोगों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। आप सब योजनाओं का लाभ उठाएं और आगे बढ़ें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा में घोषित सहरसा जिला अंतर्गत बंगाली बाजार रेल समपार फाटक पर आर०ओ०बी० के निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे तेजी से पूरा करें।
ज्ञातव्य है कि सहरसा शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है, इस आर०ओ०बी० के निर्माण से गांधी पथ, महावीर चौक, शंकर चौक, दहलान चौक, रिफ्यूजी चौक, कपड़ापट्टी, डीवी रोड, पूरब बाजार, गंगजला चौक, तिवारी चौक, हटिया-रांची सहरसा बस्ती, बस स्टैंड एवं सूतर बाजार के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही एन०एच०- 107 मधेपुरा एवं सुपौल आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कुमार आशीष, सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार, सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Bihar Chief Minister #Nitish Kumar #gave# a gift# of Rs 512 crore# to Saharsa district .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

बिहार सीएम ने एन0एच0 – 31 मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित एन0एच0- 31 मार्ग पर...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

दलालों के जरिए चल रहा वसूली का खेल : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स पर लिखकर राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया...

जिला स्तरीय आकस्मिक योजना बनाकर 12 मई तक प्रस्तुत करे पदाधिकारी- शिल्पी नेहा तिर्की !

जिला स्तरीय आकस्मिक योजना बनाकर 12 मई तक प्रस्तुत करे पदाधिकारी- शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड राज्य में संभावित कम वर्षा की स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। विभिन्न मौसम...

IIM कोलकाता की टीम ने पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष दिया प्रेजेंटेशन !

IIM कोलकाता की टीम ने पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष दिया प्रेजेंटेशन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मंत्रालय में IIM कोलकाता की टीम ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष...

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू !

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंडभाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी घोषणा के अनुसार मैट्रिक परीक्षा में झारखंड टॉपर करने वाले छात्र प्रेम...

महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देती है !

महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देती है !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :भाजपा सड़कों पर राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही है। महिला आरक्षण विधेयक के पूरे प्रकरण के लिए महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    267 shares
    Share 107 Tweet 67
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

May 1, 2026
छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के भाजपा सदैव संकल्पित : आदित्य साहू !

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के भाजपा सदैव संकल्पित : आदित्य साहू !

May 1, 2026

बिहार सीएम बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए !

May 1, 2026

Serioses Online Casino Schweiz

May 1, 2026
10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड के डिजिटल नवाचारों पर मिला पुरस्कार !

10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड के डिजिटल नवाचारों पर मिला पुरस्कार !

May 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.