गिरिडीह: डुमरी उपचुनाव को लेकर सभी की तैयारियां काफी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। एक ओर एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थक तथा दूसरी ओर इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थक, प्रचार प्रसार में होड़ कायम हैl इसी बीच एनडीए प्रत्याशी के समर्थक भाजपा और आजसू के नेताओं द्वारा उपचुनाव के प्रचार के लिए डुमरी प्रखंड के खुदिसार पंचायत में एक जन सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा को संबोधित करने मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल हुए जहाँ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूनियन बैंक के साथ हुआ MoU – Jharkhand News
झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ अहम...












