असम/रांची :असम चुनाव में झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडे, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित 9 दिग्गजों को सौंपी कमान
कांग्रेस की शीर्ष इकाई कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड के नौ वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इन नेताओं को असम में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार और संगठनात्मक समन्वय का दायित्व दिया गया है।
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन नेताओं को असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
जिन नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है उनमें सांसद सुखदेव भगत, झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की प्रमुख रूप से शामिल हैं।













