हजारीबाग श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति के अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने करण यादव उर्फ लड्डू यादव को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित महा समिति अध्यक्ष से आशा व उम्मीद करते हुए इस वर्ष हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं धूमधाम से मनाने की अपील की है।













