Sunday, April 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का दिया चतरा जिले वासियों को करोड़ों का तोहफा दिया !

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का दिया चतरा जिले वासियों को करोड़ों का तोहफा दिया !

पहले आवेदन लेकर आप भटकते थे आज आपका दरवाजा खटखटा रही सरकार .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in चतरा, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का दिया चतरा जिले वासियों को करोड़ों का तोहफा दिया !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, कहा जनवरी में चतरा बाईपास रोड का होगा शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 249 करोड़ 80 लाख 30 हज़ार 527 रुपए की 402 योजनाओं का दिया तोहफा, 1 लाख 13 हज़ार 800 लाभुकों के बीच लगभग 221 करोड़ 78 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्ति वितरण किया .

चतरा जिला को नए वर्ष में बाईपास रोड की सौगात मिलेगी। इसके टेंडर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । जनवरी में इसका शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज चतरा के सिमरिया प्रखंड में आयोजित ” आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस जिले में 650 करोड़ रुपए की लागत से 800 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें और करीब 225 करोड़ रुपए से 115 किलोमीटर उच्चस्तरीय सड़क बन रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर सरकार का विशेष फोकस है, क्योंकि इसी के जरिए विकास का द्वार खुलता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूपीएससी तथा जेपीएससी जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को लेकर इंटीग्रेटेड कोचिंग सेन्टर, ब्लॉक कंप्यूटर सेन्टर और माइनिंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया , पहले आप अपनी समस्याओं को लेकर इधर -उधर भटकते रहते थे। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर का चक्कर लगाते रहते थे। दलालों के चक्कर में फंस जाते थे। आपका पैसा भी बर्बाद होता था और समय भी। इसके बाद भी आपकी समस्या जस की तस बनी रहती थी। लेकिन, आज सरकार आपका दरवाजा खटखटा रही है। पंचायतों में लग रहे शिविर में अधिकारी दल बल के साथ पहुंच रहे हैं और आपकी समस्या का समाधान करने के साथ कल्याणकारी योजनाओं से आपको जोड़ रहे हैं वर्ष 2021 से “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम शुरू हुआ। वर्ष 2022 में इसका दूसरी बार आयोजन हुआ और इस वर्ष 24 नवंबर से यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लग रहे शिविरों में त्यौहार जैसा माहौल है । लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिन गांवों और पंचायत में जाने के लिए अच्छी सड़के नहीं है, वहां भी अधिकारी योजनाओं की गठरी लेकर पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर सरकार को काफी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम आगे भी हर वर्ष आयोजित होगा और सरकार नई-नई योजनाओं को लेकर आपके बीच आएगी, ताकि इस राज्य की जनता को उनका हक और अधिकार दे सकते यह एक संवेदनशील सरकार है, जो आपकी दुःख- दर्द में आपके साथ हमेशा खड़ी है । हमारी कोशिश है कि एक- एक व्यक्ति की परेशानियों को दूर कर सकें। ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से हमें पिछले दो चरणों में जितने आवेदन मिले, उसके आधार पर हमने समस्याओं की प्राथमिकता तय कर एक-एक कर समस्याओं का समाधान करने का काम कर रहे हैं। जब झारखंड अलग राज्य बना, उस वक्त यहां का सरप्लस बजट हुआ करता था। सरकार का खजाना भरा था। संसाधनों की कोई कमी नहीं थी। फिर भी राज्य पिछड़ता चला गया । गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी यहां के लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही थी । लेकिन, पिछले दो दशकों के दौरान इस पर किसी सरकार को इसकी चिंता नहीं थी। राज्य का विकास हाशिये पर चला गया। लेकिन, जब से हमारी सरकार बनी है, तमाम चुनौतियां और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी विकास को रफ्तार देने का काम कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य वासियों को सशक्त बना रहे हैं। हमारी सरकार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण, हित और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई ऐतिहासिक और मजबूत निर्णय लिए हैं । सार्वजनिक पेंशन योजना के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं और परित्यक्ता को पेंशन से आच्छादित किया गया है । वहीं, अबुआ आवास योजना के माध्यम से 8 लाख गरीबों को तीन कमरों का मकान दिया जाएगा। पहले की सरकारों में 11 लाख राशन कार्ड अमान्य कर दिए थे, हमारी सरकार ने 20 लाख हरा राशन कार्ड जारी कर लाभुकों को मुफ्त में अनाज दे रही है। वहीं, राज्य में संचालित सभी कंपनियों और संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देने संबंधी कानून भी बनाया है। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत गांव से शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है । इसके तहत बुजुर्गों , महिलाओं विद्यार्थियों, दिव्यांगों और झारखंड आंदोलनकारी को निःशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान -हर किसी के लिए सरकार की योजना है। आप अपनी जरूरत की योजनाओं का चयन करें और इसका लाभ लें। सरकार की कोशिश की सभी को अपने पैरों पर खड़ा कर सकें। राज्य के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर सरकार का विशेष फोकस है। बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी पढ़ाई में आर्थिक तंगी बड़ा नहीं बने। बच्चे- बच्चियां पढ़कर डॉक्टर इंजीनियर और अफसर बनें, इसके लिए उन्हें प्रतियोगिता-परीक्षा की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। अब सरकार दसवीं से 12वीं तक के सभी बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड देगी। इसके तहत उन्हें 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें कोई गारंटी देनी होगी और ना ही जमीन बंधक रखना होगा । सरकार इसके लिए गारंटर बनेगी। इतना ही नहीं, आज हर वर्ष यहां के 50 बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है। वर्ष 2025 में झारखंड 25 वर्ष का युवा राज्य बन जाएगा। यह राज्य किस तरह मजबूत हो , इसके लिए हमारी सरकार लगातार कदम उठा रही है। अगले दो वर्षों में हमारा लक्ष्य झारखंड को इतना ताकतवर बनाना है, कि वह अपने बलबूते देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो सके। हम सबसे पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि गांव को मजबूत किए बिना राज्य को मजबूत नहीं बना सकते हैं।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 249 करोड़ 80 लाख 30 हज़ार 527 रुपए की 402 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया । इसमें 137 करोड़ 01 लाख 5 हज़ार 282 रुपए की 141 योजनाओं की नींव रखी गई , जबकि 112 करोड़ 79 लाख 85 हज़ार 245 रुपए की 241 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। वहीं, विभिन्न योजनाओं के 1 लाख 13 हज़ार 800 लाभुकों के बीच करीब 221 करोड़ 78 लाख रुपए की परिसंपत्तियों बांटी गई।

ये भीपढ़िये

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या किसी अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा कर दी गई !

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

Tags: #Chief Minister # Jharkhand # development #schemes# gift #worth# crores # people # Chatra #district.
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी !

राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

राँची : राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी, इस हादसे में पांच...

झारखंड के 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश !

झारखंड के 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची : राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी झेल रहा है। हीटवेव की वजह से स्कूलों की...

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ राज्य में...

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS YUVA) द्वारा “भारत को...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों की...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर मुखिया सम्मेलन – दीपिका !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर मुखिया सम्मेलन – दीपिका !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्रामीण...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7

अभी अभी

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

April 25, 2026
न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

April 25, 2026
शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ –  शिल्पी नेहा तिर्की !

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ – शिल्पी नेहा तिर्की !

April 25, 2026
25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

April 25, 2026
जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

April 25, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.