Monday, May 4, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह !

आज लोक भवन, झारखण्ड द्वारा दोनों राज्यों का स्थापना दिवस संयुक्त रूप से मनाया जा रहा है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in असम, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

ईशांक सिंह ने झारखंड का नाम किया रोशन : कर्मवीर सिंह !

मजदूर देश और समाज की असली ताकत है -आदित्य साहू !

पहाड़ी मंदिर की वर्तमान कमेटी परनियमों को ताख पर रख मंदिर में रखे करोड़ों के स्क्रैप बेचने का आरोप – राकेश सिंहा !

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन में आयोजित नागालैंड एवं असम राज्य स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नागालैंड का स्थापना दिवस 1 दिसंबर तथा असम का स्थापना दिवस 2 दिसंबर को था। उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर रहने के कारण इन तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका, इसलिए आज लोक भवन, झारखण्ड द्वारा दोनों राज्यों का स्थापना दिवस संयुक्त रूप से मनाया जा रहा है।
राज्यपाल ने झारखंड में निवासरत नागालैंड और असम के नागरिकों से कहा कि आप सभी अपने कठिन परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा से झारखंड के विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य पूर्वोत्तर भारत के अत्यंत सुंदर एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध प्रदेश हैं, जिनकी पहचान केवल प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, परंपरा और लोगों की सरलता से भी होती है।
राज्यपाल ने पूर्वोत्तर भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि इन राज्यों ने देश के विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यावरणीय संतुलन में विशिष्ट तथा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह क्षेत्र भारत का सामरिक रूप से महत्वपूर्ण द्वार है, जहाँ विविध जनजातियाँ, भाषाएँ और परंपराएँ मिलकर एक सुंदर सांस्कृतिक इंद्रधनुष निर्मित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों, जैव–विविधता, पारंपरिक ज्ञान, हस्तशिल्प, संगीत–नृत्य और पर्यटन की अपार संभावनाओं के साथ पूर्वोत्तर भारत हमारे राष्ट्र की ऊर्जा, सामर्थ्य और सांस्कृतिक वैभव का अमूल्य स्रोत है। यहाँ के लोग अपनी मेहनत, आत्म–सम्मान, देशभक्ति और शांतिप्रिय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि असम, जिसे लाल नदी और नीली पहाड़ियों की भूमि कहा जाता है, अपनी विविध जनजातियों, लोककला, संगीत, साहित्य और वैभवशाली इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। इसकी सुंदर भौगोलिक संरचना मन मोह लेती है। यहाँ स्थित विश्वप्रसिद्ध ‘कामाख्या मंदिर’ देश–विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र की विशाल धारा, चाय बागानों की हरियाली और बिहू का उल्लासपूर्ण नृत्य, असम की विशिष्ट पहचान को और भी अद्वितीय बनाते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि नागालैंड, जिसे ‘त्योहारों की भूमि’ कहा जाता है, अपने पारंपरिक लोकनृत्यों, रंगीन परिधानों, हस्तशिल्प और वीरता की सांस्कृतिक परंपरा के लिए जाना जाता है। नागालैंड का प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव न केवल वहाँ की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है, बल्कि यह भारत को समृद्ध करने वाली बहुरंगी सांस्कृतिक धारा का एक उज्ज्वल प्रतीक भी है।
राज्यपाल ने कहा कि मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण पहल “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम ने देश के विविध राज्यों को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपरा और भाषा से जोड़ने का जो संकल्प लिया है, वह आज और अधिक सशक्त होकर हमारे सामने है। राज्यपाल उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के राज्यों के स्थापना दिवसों को साझा रूप से मनाने से पारस्परिक समझ बढ़ती है तथा एक-दूसरे की विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री जी द्वारा सभी राजभवनों का नाम ‘लोक भवन’ किए जाने के निर्णय के लिए उनका आभार प्रकट किया।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि हमारा देश ‘विविधता में एकता’ का पूरी दुनिया में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यहाँ अलग-अलग भाषाएँ, संस्कृतियाँ, परंपराएँ और जीवन–शैली हैं, पर हम सब एक हैं और एक रहेंगे।
राज्यपाल ने कामना की कि नागालैंड और असम निरंतर प्रगति करें, दोनों राज्यों के लोग खुशहाल रहें तथा यहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर विश्वभर में अपनी नई पहचान स्थापित करे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम अपनी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समृद्धि को और मजबूत करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण के कार्य में सदैव योगदान देते रहेंगे।
उक्त अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने स्वागत भाषण में दोनों राज्यों के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि दोनों राज्यों की अपनी अलग-अलग विशिष्टता है। उन्होंने असम के सुप्रसिद्ध गायक भूपेन हज़ारिका एवं जुबिन गर्ग का संगीत जगत में अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनके कार्यों ने भारतीय संगीत को नई दिशा और ऊँचाई प्रदान की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नागालैंड का हॉर्नबिल महोत्सव भारत के सबसे आकर्षक और समृद्ध सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है, जो न केवल राज्य की लोक कला और परंपरा को प्रदर्शित करता है बल्कि पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।

Tags: #Governor Santosh Kumar Gangwar# today attended #the State Foundation Day #celebrations held# at Lok Bhawan.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड सरकार  के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर  अरवा राजकमल ने आज न्यू झारखंड भवन का विस्तृत औचक निरीक्षण कर समग्र व्यवस्थाओं...

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज मांडर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की जांच प्रक्रिया पर उठाया सवाल !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार द्वारा घोटालों की धीमी और रहस्यमयी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाया...

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस  सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज ऑड्रे हाउस, राँची में आयोजित ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ के उद्घाटन अवसर...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार एवं  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज ऑड्रे हाउस परिसर, रांची में आयोजित तीन दिवसीय "सांसद सांस्कृतिक...

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय !

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची /जमशेदपुर :पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) की ताप बिजली घर बोकारो...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने फ्लाईओवर के प्रगति से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन रखा !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड सीएम झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक संपन्न हुई !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

Sirolimus Testépítés: Hatékonyság és Kockázatok

May 4, 2026

Peptide Esarelina: Risultati e Benefici per i Culturisti

May 4, 2026

Exémestane et Impact sur l’État Psycho-Émotionnel du Sportif

May 3, 2026

Die richtige Dosierung von Kamagra Chewable 100 mg Ajanta Pharma

May 3, 2026
दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और इसे शीघ्र पूर्ण करें -सीएम सम्राट चौधरी !

May 3, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.