Monday, April 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » स्वामीनारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च’ का केंद्रीय गृह मंत्री उद्घाटन किया !

स्वामीनारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च’ का केंद्रीय गृह मंत्री उद्घाटन किया !

70 वर्षों में देश में 387 मेडिकल कॉलेज बनाए गए, लेकिन पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री ने इनकी संख्या बढ़ाकर 706 कर दी है .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in अहमदाबाद, गुजरात, पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वामीनारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च’ का केंद्रीय गृह मंत्री उद्घाटन किया !
3
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात :केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित कलोल में श्री स्वामीनारायण विश्वमंगल गुरूकुल के नए मेडिकल कॉलेज ‘स्वामीनारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित अनके गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

इस अवसर पर स्वामीनारायण संप्रदाय की सराहना करते हुए अमित शाह ने कहा कि स्वामीनारायण भगवान ने गुजरात को अपनी कर्मभूमि बनाया, नौ मंदिरों की स्थापना की और एक महान परंपरा स्थापित की। उन्होंने कहा कि स्वामीनारायण संप्रदाय ने करोड़ों लोगों को व्यसन से मुक्ति दिलाई, हर घर में भक्ति के संस्कार को बढ़ावा दिया और सुचारू रूप से जीवन जीने की सीख दी। स्वामीनारायण संप्रदाय ने 1960 के दशक से पूरे गुजरात में गुरूकुल स्थापित करने की शुरुआत की। गुजरात के बच्चे निरक्षर नहीं हैं, इसका पूरा श्रेय और पुण्य गुरूकुल को ही जाता है। जनजातीय क्षेत्रों और गांवों में दलितों और ओबीसी के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर अच्छा नागरिक और भगवान का भक्त बनाने का काम स्वामीनारायण संप्रदाय ने किया है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन को व्यसन से मुक्त कर देनाऔर उसके स्वास्थ्य में सुधार करनानिश्चित तौर पर अच्छे काम हैं, लेकिन किसी निरक्षर को अक्षर का ज्ञान देने से उत्तम काम कुछ और नहीं हो सकता। नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में आज 100 छात्रों ने दाखिला लिया है और आने वाले दिनों में यहाँ एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों की भी शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि दरिद्र नारायण की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। स्वामीनारायण गुरुकुल ने संपूर्ण सुविधाओं से युक्त आधुनिक अस्पताल का निर्माण किया है। श्री शाह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन से अस्पताल में सभी को नि:शुल्क सेवा दी जा रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में मेडिकल सुविधाएं काफी बेहतर हुई हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के 70 वर्षों में पूरे देश में सिर्फ 7 एम्स का निर्माण हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लगभग 10 साल के कार्यकाल में देश में एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में देश में 387 मेडिकल कॉलेज बनाए गए, लेकिन पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री ने इनकी संख्या बढ़कर 706 कर दी है। श्री शाह ने कहा कि पहले एमबीबीएस की 51 हजार सीटें थी, लेकिन मोदी जी ने इन सीटों की संख्या बढ़ाकर 1 लाख 7 हजार कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी सेवा करने के संकल्प के साथ हर साल एक लाख डॉक्टर्स समाज को देने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि पहले पोस्ट ग्रेजुएट की 31,000 सीटें थीं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इनकी संख्या बढ़ाकर 70 हजार कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में IIT, IIM, IIIT जैसी संस्थाओं और अनेक यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़ाने का काम किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं को विश्व के युवाओं के साथ स्पर्धा करने का मंच भी प्रदान किया है।श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है कि देश के लाखों युवा स्टार्टअप बनाकर पूरे विश्व में भारत का तिरंगा फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले देश में राष्ट्रीय महत्व के 75 संस्थान थे, जिनकी संख्या अब दोगुना से भी अधिक 165 हो गई है। पहले पब्लिक यूनिवर्सिटी 316 थीं जो अब 480 हो गई हैं। टेक्निकल यूनिवर्सिटी की संख्या 90 से बढ़कर 188 हो गई है। पहले देश में 38000 कॉलेज थे जो अब बढ़कर 53000 हो गए हैं। नई शिक्षा नीति ने युवाओं को अनेक विकल्प दिए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि मेडिकल के विद्यार्थी चिकित्सा के साथ—साथ अर्थशास्त्र और संगीत की भी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ईश्वर द्वारा दी गई शक्ति एवं प्रतिभा के विकास की जिम्मेदारी अब सरकार की है। मोदी की सरकार ने विद्यार्थियों में छुपी हुई शक्ति को मंच देने और सभी कोर्स को राष्ट्रीय बनाने का काम किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पहली बार मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भारतीय भाषाओं में कराने की व्यवस्था की है। अब ऐसी व्यवस्था है कि गुजराती माध्यम में मेडिकल साइंस की पढ़ाई करने वाला व्यक्ति भी ऐसा डॉक्टर बन सकता है जिसे पूरे विश्व में स्वीकार किया जाए। प्रधानमंत्री जी ने बच्चों के मन से भाषा को लेकर हीनभावना को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले देशभक्ति की बड़ी—बड़ी बातें करने वाले नेता जब विदेश जाते थे तो अंग्रेजी में बोलते थे। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी—20 जैसे वैश्विक मंच पर हिन्दी में भाषण दिया और उसे पूरी दुनिया ने सुना। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारी भाषा, संस्कृति, देश और धर्म के गौरव को प्रस्थापित करने का काम किया है। अयोध्या में रामलला का पिछले 500 साल से कोई घर नहीं था, वे टेंट में रहते थे। आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी भगवान राम का मंदिर नहीं बन सका था, विपक्ष के लोग मंदिर निर्माण का कार्य रोक कर बैठे थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन भी किया और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनवाया और सोने का सोमनाथ मंदिर बन रहा है। साथ हीपावागढ़ में शक्तिपीठ की स्थापना की, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का पुनरोद्धार किया, करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी बनाया और उज्जैन में महाकाल लोक बनाकर संदेश दिया कि इस देश में पूजा स्थानों को संभालने की जिम्मेदारी देश और सरकार दोनों की है।कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहजता से रोड बनवाए, सिंचाई की व्यवस्था कारवाई, मिलेट्स को दुनिया में ख्याति दिलाई, चंद्रयान भेज चंद्रमा पर तिरंगा लहराया और जी-20 के सभी नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर फूल चढ़ाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन सब कार्यों से भारत माता को गौरव दिलाने का काम किया है। देश के युवाओं में विश्वास है कि देश की आजादी के जब 100 साल होंगे तो भारत हर क्षेत्र में दुनिया में सबसे पहले स्थान पर होगा।

ये भीपढ़िये

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में मन की बात को सुना !

वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंत्री संजय प्र यादव से शिष्टाचार भेंट !

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ – शिल्पी नेहा तिर्की !

Tags: #Union Home Minister# inaugurated '#Swaminarayan# Institute #Medical# Science #Research.
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड में भाजपा द्वारा आयोजित “ जन आक्रोश रैली” पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस क़े महासचिव सह मिडिया प्रभारी...

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन और कांग्रेस, jmm सहित पूरे इंडी...

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :के मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक महिला आक्रोश मार्च के तहत होना है पदयात्रा कार्यक्रम, हजारों की...

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ राज्य में...

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS YUVA) द्वारा “भारत को...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 26, 2026
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

April 26, 2026
लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

April 26, 2026
झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

April 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

April 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.