दिल्ली : झारखंड के पूर्व मंत्री और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में पिछले 4 दिनों जुटे है . आयानगर , महरौली , छत्तरपुर सहित कई विधानसभा सीट पर बंधु तिर्की कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में नुक्कड़ सभा और चुनावी सभा कर रहे है . दिल्ली में करीब 10 लाख से अधिक आदिवासी आबादी है . इन इलाकों में होने वाली चुनावी प्रचार अभियान में बंधु तिर्की को सुनने के लिए बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हो रहे है . दिल्ली चुनाव प्रचार अभियान में बंधु तिर्की ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों के हक _ अधिकार की आवाज को बुलंद करती रही है . आज जब बीजेपी संविधान को झुठलाने और उसे कमजोर करने में जुटी है तब राहुल गांधी संविधान को बचाने और उसे मजबूत करने के अभियान में जुटे है . बंधु तिर्की ने कहा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार को आम जनता ने देखा है . महंगाई , बेरोजगारी , आदिवासी समाज का शोषण , अर्थ व्यवस्था में गिरावट बीजेपी सरकार की देन है . दिल्ली में देश भर के लोग लंबे समय से रह रहे है और उन्होंने शीला दीक्षित की सरकार में चौमुखी विकास को देखा है . आज एक बार फिर दिल्ली की जनता उस विकास के लिए कांग्रेस के साथ खड़ी है . आप की सरकार में किसका विकास हुआ ये बताने की जरूरत नहीं . आप की सरकार ने जनता से कितने वायदे किए और कितना पूरा किया आज दिल्ली की जनता अपने मत से इसका जवाब देने को तैयार है . बंधु तिर्की ने दिल्ली के चुनावी दंगल में झारखंड में INDIA गठबंधन वाली सरकार के काम काज और कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया है . साथ ही कहा है कि आज झारखंड में आदिवासी समाज का विकास और उसकी संस्कृति के संरक्षण का काम गठबंधन वाली सरकार कर रही है . इस लिए दिल्ली में बरसो बरस से रहने वाले आदिवासी समाज को अपने मत का सही इस्तमाल करने की जरूरत है . कांग्रेस को फिर एक बार दिल्ली चुनाव में मौका देने का समय आ गया है .
बिहार मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !
पटना : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बेगूसराय के बियाडा प्रांगण में जिले से...












