नई दिल्ली :सीआरपीएफ अधिकारी संस्थान, नई दिल्ली में एक विशेष अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रवीण वशिष्ठ, विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), गृह मंत्रालय उपस्थित हुए। इस अवसर पर महानिदेशक सीआरपीएफ जी.पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सीआरपीएफ के 39 कर्मियों को उनके अदम्य साहस, अनुकरणीय समर्पण और असाधारण खुफिया जानकारी एकत्र करने के कौशल के सम्मान में विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया। जिनमें 10 वीरता पदक, 27 सराहनीय सेवा पदक और 2 असाधारण आसूचना कुशलता पदक शामिल हैं। सभी पुरस्कार विजेताओं और उनके गौरवान्वित परिवारों को हार्दिक बधाई।
बता दें कि आइपीएस प्रवीण वशिष्ठ एक कड़क और इमानदार अधिकारी हैं। बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के कार्यकाल में मगध के डीआइजी और पटना आर्थिक अपराध के आइजी के पद पर रहे थे। तब उनका मार्गदर्शन और पत्रकारिता के क्षेत्र में सही रास्ते पर हर समय चलने का मार्ग बताते थे। ऐसे अधिकारी को देख काफी गौरवान्वित महसूस करते हैं।
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले केंद्रीय पर्यवेक्षकों को ब्रीफ किया
नई दिल्ली :भारत निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आगामी आम चुनावों...












