दिल्ली :विपक्षी सांसदों ने पीएम की सीट को घेरा, स्पीकर की मेज पर चढ़ गए’; BJP की महिला MPs की ओम बिरला को चिट्ठी
संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे पर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने विपक्ष पर सदन की गरिमा भंग करने, स्पीकर की मेज पर चढ़ने, कागज फाड़ने और प्रधानमंत्री की सीट घेरने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।













