नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को ब्रिटेन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के ब्रिटेन पहुंचने के साथ ही भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस दौरे से भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल भारतीय समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लिए कूटनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। कारण है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने है। यात्रा के दौरान पीएम मोदी किंग चार्ल्स तृतीय और अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। लंदन में एक डांस ग्रुप असम का पारंपरिक बिहू नृत्य प्रस्तुत करेगा, जो पीएम मोदी के स्वागत का हिस्सा होगा। इस प्रस्तुति को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह और गर्व देखा जा रहा है।
नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !
रांची : राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से आज डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची के...












