नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आजादपुर मंडी पहुंची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेब लेकर व्यापारियों से पूछा कि यह तुर्की का सेब तो नहीं है. उन्होंने कहा कि देश का दुश्मन हमारा दुश्मन है, इसलिए हमें उनसे कोई व्यापार नहीं करना चाहिए.
रेखा गुप्ता ने उन व्यापारियों का धन्यवाद किया जिन्होंने तुर्की से व्यापार बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि व्यापार में फर्क पड़ेगा, लेकिन देश सबसे ऊपर है. अगर तुर्की के सेब पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लग जाए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा.












