Wednesday, May 6, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » दिल्ली से झारखंड के लिए खुशखबरी 6 मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ -डॉ. इरफान अंसारी !

दिल्ली से झारखंड के लिए खुशखबरी 6 मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ -डॉ. इरफान अंसारी !

रांची को जल्द मिलेगा दूसरा AIIMS, दवाओं पर लगेगी लगाम — जल्द खुलेंगी 2 मेडिसिन टेस्टिंग लैब .

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in झारखंड, नई दिल्ली, पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली से झारखंड के लिए खुशखबरी 6 मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ -डॉ. इरफान अंसारी !
7
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की कारकेड में शामिल !

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट !

सीएम योगी के सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा, घायलों के इलाज में न हो लापरवाही !

झारखण्ड में प्री-मॉनसून की गतिविधियां अब तेज होती दिख रही है !

नई दिल्ली-झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली स्थित निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी से सौजन्य भेंट के लिए पहुँचे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय के तमाम वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री डॉ. अंसारी ने न केवल केंद्रीय मंत्री को झारखंडी हस्तनिर्मित अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई गंभीर और दूरदर्शी मांगें भी मजबूती से रखीं।बैठक के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड में मेडिको सिटी की मांग को प्राथमिकता दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें अक्सर दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित एक सम्पूर्ण मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर (मेडिको सिटी) राज्य के लिए आवश्यक है।डॉ. अंसारी ने NMC नॉर्म्स का हवाला देते हुए बताया कि झारखंड जैसे राज्य में जनसंख्या अनुपात के हिसाब से कम से कम 39 मेडिकल कॉलेज होने चाहिए, जबकि वर्तमान में केवल 9 ही हैं। उन्होंने 6 नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति अनिवार्य है।राज्य में 213 इंपैनल्ड अस्पतालों के आयुष्मान भारत (PMJAY) योजना के तहत लंबित भुगतान पर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि ED के हस्तक्षेप के कारण भुगतान बाधित है, जिससे मरीजों और अस्पतालों को गंभीर दिक्कतें हो रही हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।डॉ. अंसारी ने संथाल परगना में एम्स स्थापना पर केंद्रीय सरकार का आभार जताते हुए राजधानी रांची में भी एम्स की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि रांची राज्य की चिकित्सा गतिविधियों का केंद्र है और वहां एक एम्स की सख्त जरूरत है। साथ ही उन्होंने 100 वर्ष पूर्ण कर चुके रिनपास को अपग्रेड करने की भी मांग की। उन्होंने इस मौके पर नड्डा जी को रिनपास के शताब्दी समारोह में आमंत्रित किया और रांची से उनके व्यक्तिगत जुड़ाव की भी चर्चा की।स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में नकली दवाओं की बढ़ती समस्या को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और मेडिसिन टेस्टिंग लैब खोलने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए दो टेस्टिंग लैब्स देने की स्वीकृति दी, जो राज्य की फार्मेसी सुरक्षा को मजबूत करेगा।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने डॉ. अंसारी की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए विभाग को निर्देशित किया कि झारखंड को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पूरा सहयोग मिले। उन्होंने मेडिको सिटी के लिए आर्थिक सहयोग और रांची में एम्स की घोषणा करते हुए भरोसा दिया कि जल्द ही इस दिशा में कार्य होगा।बैठक के उपरांत डॉ. इरफान अंसारी ने कहा“हमने जो मांगा, वह हमारा हक था — और आज हमने अपना हक केंद्र से लिया है। स्वास्थ्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना मेरा संकल्प है और मैं इसे हर हाल में पूरा करूँगा।उन्होंने यह भी कहा कि यह अफसोस की बात है कि ये काम पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अब वह खुद डॉक्टर होने के नाते स्वास्थ्य सेवा के हर पहलू को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझकर निर्णय ले रहे हैं और उसका सीधा लाभ झारखंड की जनता को मिल रहा है।उन्होंने यह भी ज़िक्र किया कि रिम्स-2 जैसे प्रोजेक्ट का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य क्षेत्र में राजनीति नहीं होनी चाहिए। ये जनता की ज़िंदगी का सवाल है।” इस पर केंद्रीय मंत्री ने समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि यह विरोध अनुचित है और उन्हें जानकारी दी जाए कि कौन लोग इसमें बाधा पहुँचा रहे हैं।डॉ. अंसारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठकों की सीमाओं का उल्लेख करते हुए आग्रह किया कि सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को समय-समय पर दिल्ली बुलाया जाए ताकि संवाद में स्पष्टता आए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने हामी भरी और कहा कि भविष्य में इस पर अमल किया जाएगा।यह बैठक सिर्फ औपचारिकता नहीं थी — यह झारखंड के स्वास्थ्य भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक मोड़ था। डॉ. इरफान अंसारी ने यह साबित कर दिया कि अगर नीयत साफ हो और नज़रें दूर तक देख सकें, तो कम समय में भी बड़ी लकीर खींची जा सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के लिए केंद्र और राज्य अब एक साथ खड़े हैं।

 

Tags: #Jharkhand #Delhi# clear #opening# 6 medical colleges .
Share3Tweet2SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

एक परिवार गोड्डा में बड़े हादसे का शिकार हो गया !

एक परिवार गोड्डा में बड़े हादसे का शिकार हो गया !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची :रांची का एक परिवार गोड्डा में बड़े हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में एक युवक की...

हाईजेनिक फिश मार्केट एवं फिश फीड मिल का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया औचक निरीक्षण !

हाईजेनिक फिश मार्केट एवं फिश फीड मिल का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया औचक निरीक्षण !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची :झारखंड आज मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राजधानी रांची के धुर्वा स्थित शालिमार बाजार में झास्को फिश द्वारा संचालित...

भाजपा का सवाल: अभियंताओं को धमकाने वाला बबलू मिश्रा कौन है? हो उच्चस्तरीय जांच !

भाजपा का सवाल: अभियंताओं को धमकाने वाला बबलू मिश्रा कौन है? हो उच्चस्तरीय जांच !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता के माध्यम से यह गंभीर प्रश्न उठाया है कि ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण को लेकर वीडियो...

ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं मेधा सम्मान समारोह संपन्न !

ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं मेधा सम्मान समारोह संपन्न !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

राँची : तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में आज एक भव्य समारोह के दौरान अत्याधुनिक AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन...

असम की महान जनता को जोहार एवं हृदय से आभार -हेमंत सोरेन !

असम की महान जनता को जोहार एवं हृदय से आभार -हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :असम की महान जनता को जोहार एवं हृदय से आभार। बहुत ही सीमित समय और संसाधन में जो कुछ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    26 shares
    Share 10 Tweet 7
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67

अभी अभी

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित

May 6, 2026

Casino Ohne Verifizieren: Tipps und Empfehlungen fur erfahrene Nutzer

May 6, 2026
हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री योगीनाथ !

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री योगीनाथ !

May 6, 2026
बिट मेसरा में स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इंटेलिजेंट कंट्रोल और ड्राइव्स पर एफडीपी का आयोजन !

बिट मेसरा में स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इंटेलिजेंट कंट्रोल और ड्राइव्स पर एफडीपी का आयोजन !

May 6, 2026

How Social Aspects of Gambling Affect Participants in Football Betting

May 6, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.