सरायकेला : खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपीनदा निवासी सुकराम मुंडा ने अपनी पत्नी रविवारी सिंह और 5 साल के बेटे की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल पर मृतक के बिस्तर से एक ब्लेड बरामद हुआ है, जिससे अंदेशा है कि सुकराम मुंडा ने घरेलू विवाद के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पति सुकराम मुंडा की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। घटना चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी की है।












