खलारी : खलाड़ी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। घटना मंगलवार रात की है, जब अज्ञात बदमाशों ने सोनी ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुकान में पहले भी हथियार के बल पर लूट की वारदात हो चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन कर धूमधाम से मनाएं त्योहार-अंबा प्रसाद !
हजारीबाग श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति के अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव...












