घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाकुलिया स्थित एक साबुन फैक्ट्री में 16 जून को हादसा हो गया था, जिसमें झुलसे मजदूर की मौत हो गई। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 स्थित पुरनापानी गांव स्थित हरगौरी सोप फैक्ट्री में विगत गर्म सिलिकेट (रासायनिक घोल) से 70 वर्षीय शशधर महतो नामक मजदूर झुलस गया था।
वह पुरनापानी गांव का ही निवासी था। घायल मजदूर का इलाज मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) में चल रहा था। इलाज के दौरान 23 जून को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव यहां लाया गया। मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने लाश को फैक्ट्री के गेट के पास रख दिया है। मुआवजे को लेकर ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं।
महिलाये अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनायें : सुप्रिया श्रीनेत !
रांची : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रमुख नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता, पार्टी की सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (आईटी सेल) की...












