नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता के बाद “पूर्ण और तत्काल युद्धविराम” पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच बीते तीन दिनों से सीमा पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही थीं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अमेरिका द्वारा मध्यस्थता के बाद एक लंबी रात की बातचीत के पश्चात मैं यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। दोनों देशों को सामान्य समझ और बुद्धिमता का परिचय देने के लिए बधाई












