लातेहार: आठ साल के मासूम बच्चे की डेड बॉडी झाडियों में मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गये। जिस किसी ने बच्चे की लाश को देखा, उसका रूह कांप गया। बच्चे को बेहद क्रूरता के साथ मारा गया था। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गयी थी। वहीं, हाथ और उंगलियां भी तोड़ दी गयी थी। दिल दहला देने वाली यह वारदात लातेहार के नेतरहाट थाना क्षेत्र से सामने आयी है।
बच्चे की शिनाख्त क्षितिज शर्मा के तौर पर की गयी। वह किराना व्यवसायी प्रभात शर्मा का बड़ा बेटा था। आठ साल का क्षितिज शर्मा नेतरहाट के जेवियर स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता था। वह बीते रविवार रात से घर से गायब था।