Friday, April 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची के 6ठे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं ! देते

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची के 6ठे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं ! देते

उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं, बल्कि एक नई जीवन-यात्रा का शुभारंभ है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in झारखंड, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची के 6ठे दीक्षांत समारोह  में विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं  ! देते
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

जमशेदपुर में बनेगा भव्य आइएसबीटी सह माॅल !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मलखम्ब खिलाड़ियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की !

तालाब में नहाने के दौरान हादसा !

ननिहाल में लूट गया बचपन, अपनों ने ही दिया जख्म !

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड राय विश्वविद्यालय, रांची के 6ठे दीक्षांत समारोह के अवसर पर उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं, बल्कि एक नई जीवन-यात्रा का शुभारंभ है। शिक्षा का उद्देश्य मात्र डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों का विकास और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के कल्याण में करें।
राज्यपाल ने कहा कि आज हमारा देश नए आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” का मंत्र देश को नई दिशा दे रहा है। ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे नवाचार-आधारित अभियानों ने युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजक बनने की प्रेरणा दी है।
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व तीव्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक, हरित ऊर्जा और नवाचार जैसे क्षेत्र नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक AI सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तकनीकी नेतृत्व की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में आपकी बेहतर एवं अनुकूल क्षमता, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और रचनात्मक सोच आपकी सबसे बड़ी शक्ति होगी।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल पेशेवर सफलता तक सीमित न रहें, बल्कि ईमानदारी, करुणा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा पद से नहीं, बल्कि कर्म और चरित्र से प्राप्त होती है।
राज्यपाल ने कहा कि झारखंड केवल प्राकृतिक संसाधनों की भूमि नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, संस्कृति और संभावनाओं की धरती है। यदि राज्य के युवा अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राज्य के विकास में करेंगे, तो झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में स्थान प्राप्त कर सकता है। शिक्षा का वास्तविक मूल्य तभी है जब वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक परिवर्तन पहुँचा सके।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य की उच्च शिक्षा को बेहतर एवं गुणात्मक बनाने हेतु वे निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि राज्य के विश्वविद्यालयों की गणना राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों में हों। निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका भी इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया और कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान से निर्मित होती है।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि हर महान उपलब्धि एक स्वप्न से प्रारंभ होती है। बड़े सपने देखिए, परिश्रम कीजिए और अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहिए। असफलताओं से घबराइए मत, उनसे सीख लेकर उन्हें सफलता में परिवर्तित कीजिए। आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। जहाँ भी जाएँ, अपने विश्वविद्यालय, अपने परिवार और अपने राज्य का नाम गौरवान्वित करें।

Tags: #Governor Santosh Kumar Gangwar #extending #his greetings# and best wishes to the students at the 6th Convocation #of Jharkhand #Rai University# Ranchi today.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने प्रत्यार्पण  !

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने प्रत्यार्पण !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के...

हटिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण !

हटिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग...

सभी जिला मुख्यालय में बिजली विभाग के समक्ष करेगी प्रदर्शन :बीजेपी !

सभी जिला मुख्यालय में बिजली विभाग के समक्ष करेगी प्रदर्शन :बीजेपी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड में बढ़ती बिजली दरों, लगातार हो रही बिजली कटौती तथा पोस्टपेड मीटर में हो रही अनियमित बिलिंग के...

पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की  अनुशंसा : नवीन जयसवाल !

पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की अनुशंसा : नवीन जयसवाल !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा पूरी तरह आक्रामक है। इस मामले को लेकर पार्टी लोकभवन...

टाइटन वर्ल्ड एवं टाइटन आई+ कॉम्बो स्टोर का हटिया, भव्य शुभारंभ !

टाइटन वर्ल्ड एवं टाइटन आई+ कॉम्बो स्टोर का हटिया, भव्य शुभारंभ !

by firstreport desk2
1 day ago
0

हटिया, रांची :भारत की अग्रणी लाइफस्टाइल एवं आईकेयर कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड (टाटा समूह) एवं M/s SSP Time & Vision...

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रुख पूरी तरह स्पष्ट !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड आज संसद में प्रस्तुत किए गए महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रुख पूरी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    199 shares
    Share 80 Tweet 50
  • महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रुख पूरी तरह स्पष्ट !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की अनुशंसा : नवीन जयसवाल !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बिहार मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

स्मार्ट एवं पोस्टपेड मीटर के नाम पर जनता का जेब काट रही सरकार !

स्मार्ट एवं पोस्टपेड मीटर के नाम पर जनता का जेब काट रही सरकार !

April 17, 2026
‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

April 17, 2026
चुटिया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़ !

चुटिया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़ !

April 17, 2026
सांप्रदायिक उन्माद, हिंसा की भाषा बोलना कांग्रेस के डीएनए में…आदित्य साहू !

बढ़े हुए बिजली दर को अविलंब वापस ले हेमंत सरकार – आदित्य साहू !

April 17, 2026
नाबालिग हत्याकांड की जांच तेज !

नाबालिग हत्याकांड की जांच तेज !

April 17, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.