रांची : झारखंड रांची सदर अस्पताल,
डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियो की टीम ने बोकारो में रहनेवाली एक 44 साल की महिला की ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी की. मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है. न्यूरो सर्जन डॉ अशोक मुंडा ने मरीज की सर्जरी की. मरीज मे यह ट्यूमर ब्रेन के बांयी कनपटी वाले हिस्स मे था, जहां सर्जरी जटिल समझी जाती है. सर्जरी टीम में एनेस्थेटिस्ट डॉ नीरज, डॉ वसुधा, डॉ कौशल, ओटी असिस्टेंट सिस्टर नेली, मुकेश, अमित ने भी भूमिका निभाई. वहीं निचले क्रम के कर्मचारियो ने भी सहयोग किया।
सिविल सर्जन के साथ अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रभात कुमार, उपाधीक्षक बिमलेश सिंह, डॉ एके झा, ने पूरी टीम को बधाई दी.
कांग्रेस नेअसम विधानसभा चुनाव के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह चुना !
रांची :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को...












