जमशेदपुर :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जनसभा में कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस, झामुमो वालों ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं। कांग्रेस के शहजादे नक्सलियों और माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं। ये पार्टियां नक्सलियों एवं माओवादियों की तरह उद्योगपतियों से उगाही करतीं हैं।उन्होंने कहा कि विरोधी दलों को इन सबसे कुछ मतलब नहीं है। इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी नहीं मालूम। इनका तरीका है झूठ बोलो। जोर से बोलो। बार-बार बोलो। इधर भी बोलो, उधर भी बोलो। खड़े-खड़े बोलो, नाच-नाचकर बोलो। झूठ ही बोलो। पीएम मोदी ने इनके मुद्दे भी गिनाए। कहा कि वे लोग गरीब की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे। एसटी, एससी का आरक्षण छीनेंगे। मोदी को रोज-रोज गालियां देंगे। इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते क्या? पीएम मोदी ने कहा कि नोटों के ढेर पकड़े गए। अफसर जेल में हैं, मुखय्मंत्री जेल में हैं। सामान्य लोगों को गरीब रखकर कांग्रेस और झामुमो वालों ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने 2जी घोटाला किया। कोयला घोटाला किया। अनगिनत घोटालों में कांग्रेस ने रिकॉर्ड बनाए।
सदर अस्पताल परिसर सभागार में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन !
रांची : सदर अस्पताल परिसर सभागार में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सम्मान समारोह सह नियोजित परिवार...