रांची : रांची के मोराबादी स्थित ईवीएम वेयरहाउस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंथली इंस्पेक्शन किया। मोराबादी में स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ईवीएम वेयरहाउस है, जिसका निर्धारित समय पर रख रखाव और सुरक्षा तकनीकी संबंधी रिपोर्ट को राज्य निर्वाचन विभाग में जमा करना होता है साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करना होता है। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची विवेक कुमार सुमन एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !
रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां की जा...












