Thursday, April 30, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड राज्यपाल बोलेः बाल मेला जैसे आयोजन में आना सुखद अनुभव !

झारखंड राज्यपाल बोलेः बाल मेला जैसे आयोजन में आना सुखद अनुभव !

बच्चे सशक्त, मेधावी होकर देश को आगे बढ़ाएं जल्द जारी करेंगे जमशेदपुर घोषणापत्र :सरयु राय बोलें .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in जमशेदपुर, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड राज्यपाल बोलेः बाल मेला जैसे आयोजन में आना सुखद अनुभव !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम ने एन0एच0 – 31 मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना !

दलालों के जरिए चल रहा वसूली का खेल : बाबूलाल मरांडी !

जिला स्तरीय आकस्मिक योजना बनाकर 12 मई तक प्रस्तुत करे पदाधिकारी- शिल्पी नेहा तिर्की !

IIM कोलकाता की टीम ने पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष दिया प्रेजेंटेशन !

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने इस बात पर चिंता जताई कि आज के जमाने के बच्चे मोबाइल की दुनिया में कैद होकर रह गये हैं। समाज में क्या हो रहा है, इसकी उन्हें कोई चिंता नहीं। बड़ी चुनौती ये है कि हम लोग कैसे उन्हें समाज से जोड़ें। वह साकची में चल रहे चतुर्थ बाल मेला में बोल रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि बाल मेला जैसे आयोजन में आना सुखद अनुभव है। यह मेला बचपन की मासूमियत और भविष्य की दिशा के बारे में बात करता है। बच्चों के अधिकारों और विकास के बहुत काम करना शेष हैं। खास कर झारखंड में बहुत काम करने की जरूरत है। झारखंड में कुपोषण बड़ी समस्या है। कुपोषण को दूर करने के लिए जो प्रयास करने हैं, उन्हें तीव्र गति से करना होगा।
राज्यपाल ने कहा कि बाल मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों—माता-पिता, शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, जन-प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएँ, कॉरपोरेट जगत, मीडिया और अन्य नागरिक समाज को एक मंच पर लाने का माध्यम बन रहा है। बच्चों के विकास में स्नेह, पोषण, शिक्षा, सुरक्षा और अवसर की उपलब्धता, ये पाँच आधार स्तंभ हैं जिन पर एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जाती है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के हमारे जनजातीय भाई-बहनों की यह मान्यता है कि बच्चा केवल परिवार का नहीं, पूरे समुदाय का होता है। यह मान्यता दुनिया को सामुदायिक सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी का अमूल्य संदेश देती है।
राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने बच्चों की प्रतिभा देखी है। इन्हें प्रकृति से बेहद प्यार है। यही हमारी वास्तविक पूंजी हैं। वह चाहते हैं कि माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ने, सपने देखने की पूरी छूट दें, उनकी सुनें और बढ़िया माहौल दें। बालिका शिक्षा पर खास ध्यान दें। एक बेटी शिक्षित होगी तो समाज मजबूत होगा। बच्चे आज की प्रथामिकता हैं। माहौल ऐसा बने जहां बच्चे स्वस्थ, शिक्षित और खुशहाल होकर आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि 2022 में विधायक सरयू राय की प्रेरणा से आरम्भ हुआ यह बाल मेला आज बच्चों के अधिकार, पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरण का एक सशक्त मंच बन चुका है। राष्ट्रीय बाल दिवस (14 नवंबर) से विश्व बाल दिवस (20 नवंबर) के मध्य आयोजित यह मेला वास्तव में बचपन की मासूमियत, उज्ज्वल उम्मीदों और भविष्य की संभावनाओं का उत्सव है। इस वर्ष विश्व बाल दिवस का विषय “प्यार से पालन-पोषण–विश्व का नेतृत्व” यह संदेश देता है कि प्रेमपूर्ण, सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण ही राष्ट्र के भावी नागरिकों को सशक्त बनाता है।
इसके पूर्व उन्होंने 40 पन्नों वाली बहुरंगी स्मारिका का विमोचन किया। इस स्मारिका का संपादन आनंद सिंह ने किया है। संपादक मंडल के सदस्यों में डॉ. त्रिपुरा झा, चंद्रदीप पांडेय और अनीता शर्मा शामिल हैं। राज्यपाल को उनका पोट्रैट और बाल मेला से संबंधित चित्र भेंट किये गए। बाल मेला से संबंधित चित्र जाने-माने आर्टिस्ट विप्लव दा ने बनाया है जबकि उनका पोट्रैट दीपांकर कर्मकार ने बनाया है।
इसके पूर्व अपने भाषण में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि बाल मेला का पहला आयोजन 2022 में किया गया। 2020-21 में जब लॉकडाउन था, उनका निवास किचेन में बदल गया था। हजारों लोगों के लिए भोजन बनता था। साथी-सहयोगी जान जोखिम में डाल कर भोजन वितरण करते थे। दो वर्षों में हमने देखा कि ज्यादातर बच्चे ही कोरोना के प्रतिकूल शिकार हुए। यह उनकी मानसिकता में भी परिलक्षित हो रहा था। बच्चों का विकास सही तरीके से हो, इसे ध्यान में रख कर 14 नवंबर को बाल दिवस के दिन इसकी शुरुआत की गई। विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है, उस दिन बाल मेला का समापन होता है।
सरयू राय ने कहा कि बच्चे सशक्त हों, मेधावी हों, देश को आगे बढ़ाएं, यही हमारी सोच थी। इस बाल मेला में सरकारी-निजी विद्यालयों ने बच्चे तो भेजे ही, प्रशिक्षक भी भेजे। हर वो प्रतियोगिता, जो जमशेदपुर में होती है, इस बाल मेले में भी होती है। अगला बाल मेला किसी बड़े स्थान पर करेंगे ताकि झारखंड भर की सहभागिता हो सके।
राय ने कहा कि बच्चों के मनोविज्ञान पर जो प्रतिकूल असर पड़ रहा था, उसे खत्म करना था और बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए जो भी करना जरूरी है, किया जा रहा है। वैसे बच्चों को भी बाल मेले से जोड़ा, जो किसी स्कूल में नहीं जाते। उनके लिए भी मेले में प्रतियोगिताएं कराई गई हैं। जमशेदपुर बाल मित्र जिला बने, इसके लिए हम लोग प्रयासरत हैं। जमशेदपुर घोषणापत्र नाम से एक घोषणा पत्र जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि 4200 बच्चों ने 18 विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है आज तक।
इसके पूर्व राज्यपाल के बोधि मैदान परिसर में पधारने पर पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की छात्राओं ने बैंड बजाकर उनकी अगवानी की। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत क्रम में आशुतोष राय ने राज्यपाल का अंगवस्त्र, और पौधा देकर स्वागत किया। अंशुल शरण ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह दिया। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विधायक सरयू राय का सम्मान किया। सुशील खड़के ने सरयू राय को स्मृति चिन्ह दिया। तारक मुखर्जी ने रमेश अग्रवाल का सम्मान किया। सुधीर सिंह ने रमेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह दिया। सुनील सिंह ने गोविंद दोदराजका का सम्मान किया। उषा यादव ने गोविंद दोदराजका को स्मृति चिन्ह दिया। कुंवर अतुल सिंह ने आशुतोष राय का सम्मान किया। ममता सिंह ने आशुतोष राय को स्मृति चिन्ह दिया। प्रकाश कोया ने अंशुल शरण का स्वागत किया। रीना ने अंशुल शऱण को स्मृति चिन्ह दिया।
स्वागत भाषण गोविंद दोदराजका ने दिया। उन्होंने कहा कि सरयू राय इस राज्य के सबसे बौद्धिक विधायक हैं। यह बाल मेला नगर की पहचान बन गई है। मेला संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर रवींद्र सिंह, नीरज सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, शिवशंकर सिंह, मुरलीधर केडिया, सुधांशु ओझा, दिलीप गोयल, रिटायर्ड आईपीएस संजय रंजन सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, आफताब सिद्दिकी, शैलेंद्र सिंह, शंभू सिंह, मंटू सिंह, विनोद राय, पप्पू सिंह, अभिषेक भालोटिया आदित्य मुखर्जी, एम. चंद्रशेखर राव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Tags: #Jharkhand Governor said# It is a pleasant experience #to attend an event #like Bal Mela .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू !

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू !

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची :झारखंडभाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी घोषणा के अनुसार मैट्रिक परीक्षा में झारखंड टॉपर करने वाले छात्र प्रेम...

दौड़ा दौड़ाकर पीटे गए अंचल कर्मी !

दौड़ा दौड़ाकर पीटे गए अंचल कर्मी !

by firstreport desk2
12 hours ago
0

गुमला :गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत खेड़ा गांव में जमीन सीमांकन के दौरान अंचल कर्मियों पर ग्रामीणों द्वारा हमला...

बारात से लौट रही अनियंत्रित कार टक्कर के बाद  क्षतिग्रस्त !

बारात से लौट रही अनियंत्रित कार टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त !

by firstreport desk2
13 hours ago
0

बेरमो : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत गोमिया फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के...

महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देती है !

महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देती है !

by firstreport desk2
13 hours ago
0

रांची :भाजपा सड़कों पर राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही है। महिला आरक्षण विधेयक के पूरे प्रकरण के लिए महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री...

डेंटल छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश का आरोप !

डेंटल छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश का आरोप !

by firstreport desk2
13 hours ago
0

रांची : रिम्स प्रबंधन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द...

रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची विमेंस कॉलेज, रांची : रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में आज अंतिम वर्ष (Final Year) की छात्राओं के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    266 shares
    Share 106 Tweet 67
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

Descubre los casinos internacionales con bonos irresistibles y juego sin fronteras

April 30, 2026

कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन ने एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर खोया : रौशनी खलखो !

April 30, 2026
दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

अधिकारी सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर करें: बिहार मुख्यमंत्री !

April 30, 2026
ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार- आदित्यनाथ योगी !

ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार- आदित्यनाथ योगी !

April 30, 2026
झारखंड में लैब सेवाएं होंगी हाईटेक: अब मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट !

झारखंड में लैब सेवाएं होंगी हाईटेक: अब मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट !

April 30, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.