हजारीबाग : जिले के एनएच-522 पर टाटीझरिया में गुरुवार को कोयले से लदा ट्रक बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
बेनी पुल पर कोयला लदे ट्रक के पलट जाने से सड़क पर जाम लग गया। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही टाटीझरिया थाना कू पुलिस और स्थानीय युवक जुट गए। सभी लोग तत्परता दिखाते हुए सड़क से जाम हटाने में जुट गए।
पुलिस ने क्रेन और पोकलेन मंगा लिया। ट्रक से बिखरे कोयले को पोकलेन की मदद से ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा है, ताकि जल्दी से जल्दी ट्रक को हल्का किया जा सके।
इस दुर्घटना की वजह से सवारी गाड़ियों और बसों को बाईपास से निकाला जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोग ट्रक को सड़क से हटाने में लगे हैं, जिससे आवागमन सुचारू हो सके













