Monday, May 4, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने ओबरा में दो स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के मुखिया को किया सम्मानित !

पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने ओबरा में दो स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के मुखिया को किया सम्मानित !

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in औरंगाबाद, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने ओबरा में दो स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के मुखिया को किया सम्मानित !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की !

मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और इसे शीघ्र पूर्ण करें -सीएम सम्राट चौधरी !

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र के आग्रह के लिए भाजपा मुख्यमंत्री !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “ शिवाला सेवा समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की !

औरंगाबाद :बिहार के औरंगाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा के राष्ट्रव्यापी “मेरी माटी-मेरा देश” अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान करने राज्य भ्रमण पर निकले भाजपा के वरीय नेता, पूर्व मंत्री व बिहार विधानसभा की विरासत विकास समिति के सभापति डॉ. प्रेम कुमार औरंगाबाद के ओबरा पहुंचे। यहां पहुंचने पर वें ओबरा के स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवनारायण लाल के घर पर पहुंचे। स्व. लाल के परिजनों से मुलाकात की। परिवार की मुखिया स्वतंत्रता सेनानी स्व. लाल की पुत्रवधु शिक्षिका दमयंती कुंवर को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। 
उन्होने परिजनों से स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवनारायण लाल के आजादी की लड़ाई में संघर्षों की दास्तान सुनी। परिजनों ने उन्हे  बताया कि देवनारायण लाल व्यवसायी थे। उनका कोलकात्ता के बड़ा बाजार में कपड़ा का कारोबार था। वें बड़ा बाजार कपड़ा व्यवसायी सभा के महामंत्री थे। देश की आजादी की लड़ाई में सहयोग के लिए उन्होने बड़ा बाजार के व्यवसायियों को एकजुट किया। उनके एक आह्वान पर जरूरत पड़ने पर आजादी के दीवानों की बड़ा बाजार के व्यवसायी दिल खोलकर आर्थिक़ सहयोग किया करते थे। इस बीच जब महात्मा गांधी के आह्वान पर उनके नेतृत्व में बड़ा बाजार के व्यवसायियों ने विदेशी कपड़ों की होली जलाई। उन्होने सविनय अवज्ञा आंदोलन में खुलकर भाग लिया। उनकी स्वतंत्रता को लेकर बड़ा बाजार के व्यवसायियों के बीच चलाई जा रही गतिविधियां बिटिश हुकुमत को खटकने लगी। आखिरकार 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन यानी अगस्त क्रांति के दौरान उन्हे गिरफ्तार कर जेल में ठूंस दिया गया। अंग्रेजों ने उन्हे अलीपुर सेंट्रल जेल में कठोर यातनाएं दी। ब्रिटिश हुकुमत द्वारा उन्हे दी गई यातनाओं का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वें जब अपने शरीर से कपड़े उतारते थे तो उनकी पीठ पर हंटर के वार से चमड़ी फट जाने के गहरे दाग दिखाई दिया करता था। जेल जाने से उनका व्यापार चौपट हो गया। उनके पैतृक घर पर रह रहे परिवार को खाने पीने के लाले पड़ गए। इस दौरान उनके साथी व्यवसायियों ने परिवार की मदद की। इस दौरान करीब दो साल तक वें जेल में रहे। रिहा होने के बाद भी वें आजादी के अंदोलन से पीछे नही हटे। भूमिगत रहकर वें आजादी के आंदोलन में तबतक भाग लेते रहे जबतक देश आजाद नही हो गया। देश के आजाद होने के बाद उन्होने अपना व्यापार फिर से खड़ा करने की कोशिश की लेकिन अर्थाभाव में उन्हे सफलता नही मिली। इस स्थिति में वें अपने पैतृक गांव ओबरा में ही आकर रहने लगे। अंग्रेजों द्वारा दी गई कठोर यातना के कारण आजादी के बाद वें ज्यादा दिन तक जीवित नही रह सके लेकिन मरने के पहले वें स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन के लिए आवेदन कर गए थे, जो उनकी मृत्यु के बाद स्वीकृत हुआ। उनकी मृत्यु के बाद यह पेंशन उनकी पत्नी राधा देवी को स्वीकृत हुआ जो उन्हे उनके जीवनकाल तक मिलता रहा। यही पेंशन स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का सहारा बना और परिवार के सदस्यगण पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़े हो पाए। डॉ. प्रेम कुमार इन बातों को सुनकर भाव विभोर हो उठे। उन्होने कहा कि  आपके परिवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान दिया है। इस तरह के योगदान के लिए पूरा देश स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों का कृतज्ञ है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भाजपा शहीदों के गांव की मिट्टी का नमन कर रही है। वीर शहीदों का वंदन कर रही है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार का सम्मान कर रही है। इसी कड़ी में मैं आपके घर पर आया हूं। यहां आकर आपके परिवार के स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवनारायण लाल के आजादी की लड़ाई में योगदान को जानकर हम सभी भाजपा कार्यकर्ता अभिभूत है।  यहां के बाद डॉ. कुमार स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम प्रसाद के भी घर पर गये और उनके पुत्र लोकनाथ प्रसाद को सम्मानित किया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवनारायण लाल के पौत्र महेश कुमार, शिक्षक अजय कुमार, पौत्रवधु रेणु गुप्ता, नेहा कुमारी, शिक्षिका सुषमा गुप्ता, भाजपा के जिला महामंत्री संजय गुप्ता, ओबरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फपप्पू अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद नाग, सुबोध चंद्रवंशी, शिव शंकर प्रसाद, बिंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, मंगलेश कुमार, दिलीप कुमार जायसवाल, विजय निराला, सुधीर चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी एवं काराकाट लोस क्षेत्र विस्तारक रामप्रकाश पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पूर्व ओबरा पहुंचने पर पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का ओबरा मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद उन्होने ओबरा बाजार के विभिन्न मुहल्लों में अपने समाज और  जाति के लोगो से मिले। उन्हे 2045 तक विकसित एवं सशक्त भारत बनाने के भाजपा के संकल्प की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में जयकारे लगाए। जयकारा लगाते  कार्यकताओं के साथ ओबरा बाजार के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवनारायण लाल एवं स्व. राम प्रसाद के घर पहुंचे और दोनों परिवार के मुखिया को सम्मानित किया।

Tags: https://firstreportlive.com/misc/poorv-mantree-d-…-ko-kiya-smmanit/2401/
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए राज्य सरकार: नवीन जायसवाल !

स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए राज्य सरकार: नवीन जायसवाल !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हटिया विधायक एवं विधानसभा में...

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा की कोडरमा विधायक नीरा यादव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस...

झारखंड सरकार  के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर  अरवा राजकमल ने आज न्यू झारखंड भवन का विस्तृत औचक निरीक्षण कर समग्र व्यवस्थाओं...

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज मांडर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की जांच प्रक्रिया पर उठाया सवाल !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार द्वारा घोटालों की धीमी और रहस्यमयी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाया...

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस  सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज ऑड्रे हाउस, राँची में आयोजित ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ के उद्घाटन अवसर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • नमामि गंगे परियोजना के निदेशक राहुल द्विवेदी प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67

अभी अभी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगी मुहर -आदित्य साहू !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगी मुहर -आदित्य साहू !

May 4, 2026
अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

बंगाल इतिहास रचने जा रहा, बंगाल की जनता को बधाई : बाबूलाल मरांडी !

May 4, 2026
टेंडर घोटाले को दबाने के लिए हुए पत्र घोटाले की हो फॉरेंसिक जांच: अजय साह !

टेंडर घोटाले को दबाने के लिए हुए पत्र घोटाले की हो फॉरेंसिक जांच: अजय साह !

May 4, 2026

Technológia és a szerencsejáték milyen hatással van a jövőre a playid

May 4, 2026

Winning strategies Mastering the art of gambling success

May 4, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.