Thursday, May 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार सीएम ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा !

बिहार सीएम ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा !

मुख्यमंत्री ने 602 करोड़ रुपये की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन एवं 312 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का किया शिलान्यास .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार सीएम ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा !
3
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके, फिर कांग्रेस पर लगाए आरोप : सोनाल शांति

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक !

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ललित नरायण ओझा !

पीएम नरेंद्र मोदी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं – प्रतुल शाह देव !

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में जमुई
जिलान्तर्गत 27031.47 लाख रुपए की लागत से कुंडघाट जलाशय योजना का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कुंडघाट जलाशय योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुंडघाट जलाशय क्षेत्र में बरसात के दिनों में आस-पास के पहाड़ों एवं जंगल का पानी संग्रहित होगा, जिसका उपयोग सिंचाई में किया जाएगा। इस कुंडघाट जलाशय योजना से आस पास के किसानों को सिंचाई में काफी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इनमें जमुई प्रखंड के सोनपे मौजा में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण, गिद्धौर प्रखंड में कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य, जमुई वन प्रमंडल अंतर्गत गरही प्राकृतिक उद्यान का निर्माण कार्य, पटनेश्वर धाम मंदिर का विकास कार्य, अपर किऊल जलाशय योजनान्तर्गत मुख्य नहर का पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग कार्य, गरही से लघुआड़ जाने वाली सड़क पर किउल नदी पर पुल का निर्माण कार्य, बरहट से कटौना दुर्गा मंदिर तक जाने वाली सड़क, कटौना के पास नकटी नदी पर पुल निर्माण कार्य, हरयनारायण चौरा पथ से सिकरिया गांव में उलाई नदी पर उच्च स्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण कार्य, बरनार जलाशय योजना का निर्माण कार्य, चकाई में डिग्री कॉलेज का निर्माण, जमुई जिलान्तर्गत सोनो, जमुई सदर, चकाई, गिद्धौर, अलीगंज प्रखंड-सह-अचंल कार्यालय-सह-आवासीय भवन का निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय सीमा के अंदर बेहतर ढंग से पूर्ण कराएं, इन सभी कार्यों के पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा तथा इलाके का विकास होगा। पथों एवं पुलों के बन जाने से आवागमन और सुगम होगा, जिससे इंधन और समय की भी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने जमुई जिलान्तर्गत लघुआड़ में आयोजित कार्यक्रम स्थल से जिले के लिये 914 करोड़ रुपये की लागत से कुल 370 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनवारण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 602 करोड़ रुपये की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन एवं 312 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजनान्तर्गत 1073 लाभार्थियों हेतु 5 करोड़ 2 लाख 59 हजार 700 रुपये का सांकेतिक चेक, 12814 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के तहत 114 करोड़ 19 लाख 91 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, 578 जीविका स्वयं सहायता समूह को परिक्रमी निधि एवं प्रारंभिक निवेश निधि के तहत 29 करोड़ 62 लाख 85 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्य आदि के लाभुकों को चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं जमुई जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह, खेल एवं सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्रेयसी सिंह, विधायक दामोदर राउत, विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय सुनील कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जमुई के जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Bihar CM #took stock# of various# schemes .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है  उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज छात्रावास की छात्राओं के साथ नागपुरी फ़िल्म “सेरेंग” देखने पहुँचीं।...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम करें- बिहार मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। एक अणे मार्ग, लोक...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

निजी स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी :- बिहार मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के निजी स्कूलों में मनमानी रोकने, फीस को नियंत्रित करने और छात्रों तथा...

पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !

पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :पूरा झारखंड वर्तमान में पानी और बिजली की भीषण संकट से त्राहिमाम कर रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे...

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

NEET परीक्षा रद्द होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़- सतीश पौल मुंजनी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने की...

हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड राज्य की कृषि व्यवस्था को अधिक सशक्त, संगठित एवं किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    37 shares
    Share 15 Tweet 9
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    36 shares
    Share 14 Tweet 9
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    25 shares
    Share 10 Tweet 6

अभी अभी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिला का आवंटन किया है !

पेट्रोल-डीजल की कीमतों, बढ़ती महंगाई, कमजोर होती अर्थव्यवस्था और राशन कार्ड :विनोद कुमार पांडेय !

May 13, 2026
भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिला का आवंटन किया है !

May 13, 2026
कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री !

कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री !

May 13, 2026
बीआइटी मेसराने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने हेतु एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ समझौता !

बीआइटी मेसराने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने हेतु एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ समझौता !

May 13, 2026
कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा !

कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा !

May 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.