Thursday, May 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार मुख्यमंत्री ने शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

बिहार मुख्यमंत्री ने शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार मुख्यमंत्री ने शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके, फिर कांग्रेस पर लगाए आरोप : सोनाल शांति

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक !

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ललित नरायण ओझा !

पीएम नरेंद्र मोदी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं – प्रतुल शाह देव !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने डॉ० राजेन्द्र प्रसाद समाधि स्थल के पास निर्माण कराये जा रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। पटना में बांस घाट के पास लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क का निर्माण लोकनायक के सम्मान में किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास इस पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे०पी० गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।
ज्ञातव्य है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जे०पी० गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में (बिहार गौरव पार्क) का निर्माण कराया जा है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा। थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित नये मुक्ति धाम परिसर का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं की जानकारी ली। लगभग साढ़े चार एकड़ भूमि में बांसघाट शवदाह गृह का नवीनीकरण कार्य कराया गया है। यहां दाह संस्कार की सुविधाओं के साथ-साथ नागरिक तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक सुविधायें उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित पुराने शवदाह गृह परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसको भी और बेहतर ढंग से बनायें। जो नया मुक्ति धाम बना है उसके साथ-साथ इस पुराने शवदाह गृह परिसर में भी सारी सुविधायें उपलब्ध करायें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान के निकट बनाये जा रहे हाट के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक निर्माण कराये जा रहे सैरगाह का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मैप के माध्यम से बताया कि सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक सैरगाह की सुविधा होगी जिसमें यहां आनेवाले लोगों के लिये पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, सिटिंग एरिया, छतरीनुमा स्तंभ सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी योजनाओं
को तेजी से पूर्ण करें, ताकि शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके। सभ्यता द्वार बहुत अच्छा बना है। लोग यहां आते हैं और पर्यटकीय सुविधाओं का आनंद उठाने के साथ-साथ बिहार के गौरवशाली अतीत को भी जानते समझते हैं। सभ्यता द्वार से सैरगाह के जुड़ जाने से लोग इसका और अच्छे ढंग से आनंद उठा सकेंगे।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Bihar Chief Minister# inspected various #ongoing #projects# in the city.
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है  उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज छात्रावास की छात्राओं के साथ नागपुरी फ़िल्म “सेरेंग” देखने पहुँचीं।...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम करें- बिहार मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। एक अणे मार्ग, लोक...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

निजी स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी :- बिहार मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के निजी स्कूलों में मनमानी रोकने, फीस को नियंत्रित करने और छात्रों तथा...

पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !

पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :पूरा झारखंड वर्तमान में पानी और बिजली की भीषण संकट से त्राहिमाम कर रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे...

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

NEET परीक्षा रद्द होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़- सतीश पौल मुंजनी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने की...

हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड राज्य की कृषि व्यवस्था को अधिक सशक्त, संगठित एवं किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    36 shares
    Share 14 Tweet 9
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    37 shares
    Share 15 Tweet 9
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    36 shares
    Share 14 Tweet 9

अभी अभी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिला का आवंटन किया है !

पेट्रोल-डीजल की कीमतों, बढ़ती महंगाई, कमजोर होती अर्थव्यवस्था और राशन कार्ड :विनोद कुमार पांडेय !

May 13, 2026
भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिला का आवंटन किया है !

May 13, 2026
कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री !

कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री !

May 13, 2026
बीआइटी मेसराने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने हेतु एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ समझौता !

बीआइटी मेसराने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने हेतु एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ समझौता !

May 13, 2026
कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा !

कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा !

May 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.