Thursday, May 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके, फिर कांग्रेस पर लगाए आरोप : सोनाल शांति

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक !

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ललित नरायण ओझा !

पीएम नरेंद्र मोदी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं – प्रतुल शाह देव !

पटना :समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा ज्ञान भवन, पटना में आयोजित दो दिवसीय ‘महिला मेगा जॉब फेयर-2026’ का मंगलवार को अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक वातावरण में समापन हुआ। “नये अवसर, नई पहचान, नया पंख, नई उड़ान” की थीम पर आधारित यह रोजगार मेला बिहार के इतिहास में संभवतः पहला ऐसा मेगा आयोजन था जो पूर्ण रूप से केवल महिलाओं के लिए आयोजित किया गया।
इस दो दिवसीय मेले में राज्य भर से महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली। इस जॉब फेयर के लिए लगभग 19,000 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जबकि ज्ञान भवन परिसर में कुल 11,586 महिलाओं की शानदार उपस्थिति दर्ज की गई। विभिन्न राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा कुल 6135 महिलाओं को रोजगार के अवसर (ऑफर लेटर) प्रदान किए गए। इनमें सबसे अधिक नियुक्तियां हेल्थकेयर सेक्टर (लगभग 1250), टेक्सटाइल सेक्टर (1114) और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर (लगभग 800) में हुईं।
इस रोजगार मेले की बड़ी सफलता यह रही कि इसमें बिहार के सभी 38 जिलों से युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूर-दराज से आने वाली इन प्रतिभागियों की सुविधा के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी निगम द्वारा उन्हें हर संभव सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया गया ताकि उन्हें आयोजन स्थल तक पहुँचने में कोई कठिनाई न हो।कार्यक्रम को पूरी तरह से समावेशी (Inclusive) बनाते हुए, दिव्यांग (Handicapped) उम्मीदवारों के लिए विशेष और पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। ज्ञान भवन परिसर में उनकी सुविधा के लिए सहायकों (Staffs) के साथ उचित व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध थी। इस पूरे विशाल आयोजन के सुचारू और बाधारहित संचालन के लिए आयोजकों द्वारा सभी आवश्यक और पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
रोजगार के अवसरों की संख्या के साथ-साथ इस मेले में दिए गए वेतनमान भी मुख्य आकर्षण रहे। मेले में चयनित युवतियों को औसत पैकेज (Average Package) 2,40,000 रुपये प्रति वर्ष का ऑफर दिया गया। वहीं, कौशल और योग्यता के आधार पर उच्चतम पैकेज 5.4 लाख रुपये प्रति वर्ष तक गया, जो इस बात का प्रमाण है कि कॉरपोरेट जगत महिला प्रतिभाओं को उचित और सम्मानजनक अवसर देने के लिए तत्पर है।
समापन समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण
कार्यक्रम के द्वितीय एवं अंतिम दिन ज्ञान भवन के ऑडिटोरियम में एक भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मदन सहनी,माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मिहिर कुमार सिंह, विकास आयुक्त, बिहार, सरकार, कौशल किशोर (भा०प्र०से०), सचिव, युवा , रोजगार एवं कौशल विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की सचिव, बंदना प्रेयषी उपस्थित रही।
इस आयोजन के माध्यम से अभी तक 6000 से अधिक महिलाओं को रोजगार प्रदान की गई। जिसमें सबसे अधिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में 1228 महिलाओं को नियुक्त किया गया।
इसके पश्चात दो दिनों की गतिविधियों और सफलताओं को दर्शाने वाली एक विशेष लघु फिल्म (वीडियो) का प्रदर्शन किया गया। मंच से माननीय मंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा 15 नवनियोजित महिला अभ्यर्थियों (जिनमें सोनी कुमारी, आरज़ू कुमारी एवं अन्य शामिल थीं) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इस अवसर पर मेले में अधिकतम रोजगार और मानदेय देने वाले 03 प्रमुख नियोक्ता संस्थानों को सम्मानित किया गया:
• मेडिमिक्स हेल्थकेयर प्रा. लि.: मेले का सर्वाधिक पैकेज (5.4 लाख रुपये प्रति वर्ष) प्रदान करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित।
• 2050 हेल्थकेयर: 400 से अधिक महिलाओं को रोजगार देने के लिए।
• फ्लिपकार्ट: 150 से अधिक महिलाओं का चयन करने के लिए।
इसके साथ ही, मेले में 700 से अधिक अभ्यर्थियों को लाने वाले प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान LNJ टेक्नोलॉजी सहित तीन एजेंसियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अपने स्वागत संबोधन में बंदना प्रेयषी ने आयोजन की सफलता को ‘अभूतपूर्व’ बताया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि युवतियों ने न केवल पारंपरिक क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त किया, बल्कि ऑटोमोबाइल जैसे पुरुष-प्रधान माने जाने वाले क्षेत्रों में भी नौकरी हासिल कर रूढ़ियों को तोड़ा है। सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, कौशल किशोर ने अपने संबोधन में इस आयोजन को बाधाओं को तोड़ने वाला एक मील का पत्थर करार दिया। वहीं, विकास आयुक्त, बिहार सरकार, मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की श्रम बल भागीदारी दर (Labour Force Participation Rate) में सुधार के लिए हर सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन हर महीने किया जाना चाहिए।
समारोह के मुख्य अतिथि, माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, मदन सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यह रोजगार मेला उसी दिशा में एक ठोस और सफल कदम है।
कार्यपालक निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम, योगेश कुमार सागर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस ऐतिहासिक दो दिवसीय महिला मेगा जॉब फेयर का विधिवत समापन हुआ।

Tags: #Bihar's first #'Women's Mega Job Fair' #was historic .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है  उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज छात्रावास की छात्राओं के साथ नागपुरी फ़िल्म “सेरेंग” देखने पहुँचीं।...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम करें- बिहार मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। एक अणे मार्ग, लोक...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

निजी स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी :- बिहार मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के निजी स्कूलों में मनमानी रोकने, फीस को नियंत्रित करने और छात्रों तथा...

पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !

पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :पूरा झारखंड वर्तमान में पानी और बिजली की भीषण संकट से त्राहिमाम कर रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे...

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

NEET परीक्षा रद्द होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़- सतीश पौल मुंजनी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने की...

हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड राज्य की कृषि व्यवस्था को अधिक सशक्त, संगठित एवं किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    37 shares
    Share 15 Tweet 9
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    36 shares
    Share 14 Tweet 9
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    25 shares
    Share 10 Tweet 6

अभी अभी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिला का आवंटन किया है !

पेट्रोल-डीजल की कीमतों, बढ़ती महंगाई, कमजोर होती अर्थव्यवस्था और राशन कार्ड :विनोद कुमार पांडेय !

May 13, 2026
भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिला का आवंटन किया है !

May 13, 2026
कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री !

कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें:- मुख्यमंत्री !

May 13, 2026
बीआइटी मेसराने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने हेतु एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ समझौता !

बीआइटी मेसराने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने हेतु एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ समझौता !

May 13, 2026
कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा !

कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा !

May 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.