राँची : झारखण्ड, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके चलते अगले कुछ दिन मौसम सुहावना और ठंडा रहेगा। राँची में आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने झारखण्ड राज्य के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है- राँची, कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूँटी, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज शामिल हैं।
महिलाये अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनायें : सुप्रिया श्रीनेत !
रांची : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रमुख नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता, पार्टी की सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (आईटी सेल) की...












