रांची :झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव में चार हजार पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी, जिसमें एक हजार ऑफिसर और तीन हजार जवान शामिल हैं।अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जवान की तैनाती की जाएगी। ताकि, मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। अति संवेदनशील बूथ पर जिलाबल के जवान की तैनाती रहेगी। वहीं, हर बूथ पर चार जवानों की तैनाती की जाएगी।
राँची पुलिस स्ट्रांग रूम से नगर निकाय चुनाव की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। इस रूम में कई अधिकारी मौजूद रहेंगे और दिशा निर्देश जारी करेंगे।













