Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न !

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखण्ड में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोक सभा चुनाव भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी समेत पूरी टीम को बधाई .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in चुनाव, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा एवं नितेश व्यास ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर झारखण्ड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार तथा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आयोग के वरीय पदाधिकारियों ने झारखण्ड में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोक सभा निर्वाचन संपन्न कराने पर देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से झारखण्ड के सीईओ एवं पूरे राज्य की निर्वाचन टीम को बधाई दी।

बैठक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा अपने जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम सम्बन्धी गतिविधियों एवं अब तक की प्रगति का पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग से आये पदाधिकारियों द्वारा राज्य में चल रहे द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, घर-घर सत्यापन, डिजिटाइजेशन, पुराने लेमिनेटेड मतदाता पहचान पत्र के नवीनीकरण, पहचान पत्रों के वितरण, मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं, जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से समीक्षा की एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए। सभी प्रकार के मतदाता पंजीकरण से जुडे लम्बित आवेदनों को मिशन मोड में निष्पादित करने को कहा गया। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करवाने हेतु निदेशित किया गया।बैठक में निदेशित किया गया कि सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी युवाओं, दिव्यांगजनों, महिलाओं, पीवीटीजी आदि वर्गों को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाकर समावेशी मतदाता सूची बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करें । साथ ही विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के शत-प्रतिशत छात्रों का मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने को लेकर सभी जिले प्रभावी पहल करें। आयोग के वरीय पदाधिकारियों कि ओर से बीएलओ एवं मतदाताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे राजनीतिक दलों के साथ नियमित अंतराल पर बैठकें करते रहें तथा उनके द्वारा बताये गए बिंदुओं पर समुचित कार्रवाई करने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रदान करना सुनिश्चित करें।समीक्षा के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के वरीय पदाधिकारियों ने राज्य स्तरीय टीम के साथ-साथ जिलों को जरूरी निर्देश दिये कि मतदाता पहचान पत्रों के वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। मतदाता पंजीकरण के बाद यदि मतदाता पहचान पत्र वितरण में निर्धारित समय से अधिक विलंब होता है तो पोस्ट ऑफिस के साथ समन्वय कर इस कार्य में तेजी लायें। निदेश दिया गया कि मतदाता पंजीकरण या मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी सभी जनशिकायतों का भी ससमय निराकरण करते रहें, भले ही ये शिकायतें किसी भी माध्यम से प्राप्त हुयी हों।सीनियर डीईसी नितेश व्यास ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों के वैसी हॉउसिंग सोसाईटी जहां 500 से अधिक मतदाता हैं, वहां भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप सोसाईटी के अंदर ही नया मतदान केंद्र बनाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जितना दक्षतापूर्वक और त्रुटि रहित होगा, मतदान प्रतिशत उतना ही बेहतर होगा।

ये भीपढ़िये

रांची विमेंस कॉलेज की छात्राओं ने रचा सफलता का नया इतिहास !

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल रांची में कार्यक्रम का आयोजन !

पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !

NEET परीक्षा रद्द होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़- सतीश पौल मुंजनी !

Tags: #Election #Commission # India #team# concluded # review# meeting
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

रांची :झारखंड राज्य की कृषि व्यवस्था को अधिक सशक्त, संगठित एवं किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के...

झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर बीजेपी द्वारा प्रदर्शन कांग्रेस मीडिया ने तंज कशा !

झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर बीजेपी द्वारा प्रदर्शन कांग्रेस मीडिया ने तंज कशा !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

रांची: झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर कांग्रेस...

झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर प्रहार- बाबूलाल मरांडी !

झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर प्रहार- बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

धनबाद में अपराधी, आतंकी, पुलिस गठजोड़ मामले के पर्दाफाश के लिए NIA जांच जरूरी ने ताप्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड...

आत्मनिर्भरता योजना में महिलाओं के पोषण व सामाजिक सुरक्षा को भी शामिल-डालसा !

आत्मनिर्भरता योजना में महिलाओं के पोषण व सामाजिक सुरक्षा को भी शामिल-डालसा !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची: न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय...

झारखंड राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने बिहार आई बैंक ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा किया !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिहार आई बैंक ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा किया !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची : झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में बिहार आई बैंक ट्रस्ट के कार्यों की...

महागामा में विकास को नई रफ्तार !

महागामा में विकास को नई रफ्तार !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेहरमा प्रखंड में गोड्डा पीरपैंती एन.एच. पथ बिरामचक से दियाजोरी बलबड्डा पथ (घोरीचक मोड़ भाया वीरनगर तक)...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    19 shares
    Share 8 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    35 shares
    Share 14 Tweet 9
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    36 shares
    Share 14 Tweet 9
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    25 shares
    Share 10 Tweet 6
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    34 shares
    Share 14 Tweet 9

अभी अभी

रात अपराधियों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी !

रात अपराधियों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी !

May 13, 2026
श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ललित नरायण ओझा  !

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ललित नरायण ओझा !

May 13, 2026
चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है – विनोद पांडेय

पीएम नरेंद्र मोदी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं – प्रतुल शाह देव !

May 13, 2026
झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है  उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा है उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की जरूरत है !

May 12, 2026
दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम करें- बिहार मुख्यमंत्री !

May 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.