झारखंड: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की ट्रांसफर एवं पोस्टिंग की गई है। 11 अधिकारियों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग को लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। साथ ही वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का प्रतिस्थापन हो गया है एवं उनके पद स्थापन कहीं नहीं किया गया ऐसे पदाधिकारी कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देंगे।
किन-किन अधिकारियों की पोस्टिंग कहां हुई :
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अपर सचिव विधान चंद्र चौधरी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक भवन निर्माण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. वहीं, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव अखौरी शशांक सिन्हा का तबादला करते हुए पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. इसके अलावा मनोज कुमार रंजन भूमि सुधार उप समाहर्ता, रामगढ़ से संयुक्त सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग में, ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया संयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभाग संयुक्त सचिव से जल संसाधन विभाग, सौरव कुमार सिन्हा निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण 98पूर्वी सिंहभूम से संयुक्त सचिव, ऊर्जा विभाग, रांची।
सुधीर कुमार गुप्ता अपर समाहर्ता, गुमला से संयुक्त सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, रांची। विनोद कुमार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, हजारीबाग से अपर समाहर्ता, धनबाद। अरविंद कुमार लाल अनुमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा से उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, रांची। सुषमा नीलम सोरेंग और भूमि सुधार उप समाहर्ता, गुमला से उप निर्देशक, पंचायत राज निदेशालय, पंचायत राज विभाग, रांची नरेश रजक : अंचल अधिकारी, जरीडीह, बोकारो से भूमि सुधार उप समाहर्ता, बोकारो। उदय रजक कार्यपालक दंडाधिकारी, देवघर अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद.












