अलका याग्निक: आज हम हिंदी सिनेमा की एक मशहूर गायिका अल्का याग्निक की बात कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी हेल्थ को लेकर एक बड़ी चौंका देने वाली अपडेट दी।
साल पहले अपने फैंस को चौंकाते हुए उन्होंने बताया था कि उन्हें एक कान की बीमारी हो गई है, जिसके कारण वह सुन नहीं पा रही हैं। अब सिंगर ने खुद खुलासा किया है कि वह अभी भी इस समस्या से जूझ रही हैं।
साल 2024 में सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि एक अचानक हुए वायरल संक्रमण के कारण उन्हें सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस नाम की बीमारी हो गई है। इस बीमारी में कान की नसें प्रभावित होती हैं, जिससे सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है।
एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने बताया कि वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं और इसी वजह से किसी नए प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई संगीतकार उनसे संपर्क करते हैं, लेकिन वह फिलहाल काम करने की स्थिति में नहीं हैं।
अलका याग्निक ने अपने फैंस को पहले ही सावधान करते हुए तेज आवाज में म्यूजिक सुनने और हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की सलाह दी थी। फिलहाल, फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और उनके फिर से गाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।













