रांची :रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में आधा दर्जन अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक सेना का एक जवान भी शामिल है। मामले में कुछ अपराधी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। बता दें कि मंगलवार की शाम बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, पैसों के लेन-देन के साथ-साथ जमीन विवाद के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। जानकारी मिली है कि बुधराम और मनोज कच्छप को सेना में कार्यरत एक जवान ने गोली मारी है। मामले में बुधराम और मनोज के गांव के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आरोपी जवान को भी गिरफ्तार किया गया है।
सदर अस्पताल परिसर सभागार में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन !
रांची : सदर अस्पताल परिसर सभागार में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सम्मान समारोह सह नियोजित परिवार...