झारखण्ड : अपराध को रोकने के लिए झारखण्ड पुलिस द्वारा उठाये गए एक और कदम में उन्हें सफलता सफलता प्राप्त हुई है. अड़की थाना तथा ‘D’समवाय उलिहातु, एसएसबी 26 बी.एन अभियान दल के द्वारा संयुक्त अभियान कर अड़की थाना अंतर्गत कंट्रापीड़ी अड़की मोड़ पर चेक नाके पर दो अपराधियों को रंगें हाथ 1 किलो 730 ग्राम अवैध अफीम, 39610 रूपये नगद तथा एक मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 49 वर्षीय शांतिमय मुंडू जो जिलिंगकेला निवासी तथा 50 वर्षीय टेंगाडीह निवासी, नथनियल मुंडू शामिल है. इस छापेमारी दल में सहायक कमांडेंट नीलेश संतोष मसुले सहित इंस्पेक्टर, एसआई, एचसी, सीटी जीडी पलाश घोष सहित अन्य कई अधिकारी इस मिशन में शामिल थे.
झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !
झारखंड में युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए ELC गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश रांची: झारखंड...












