झारखंड पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस ने भागा बांध ओपी क्षेत्र और जोड़ा पोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया है. पुलिस की इस एनकाउंटर में प्रिंस खान के दो गुर्गे अमन सिंह उर्फ कुबेर और विक्की डोम के पैर में गोली लगी है. जबकि अफजल अमन का भागने के दौरान पैर टूट गया है, जिससे वह घायल हो गया , पुलिस के निगरानी में इलाज कराया जा रहा है .धनबाद जिले के एसएसपी प्रभात कुमार कहा कि पुलिस के द्वारा एनकाउंटर की गई है. जिसमें दो को पैर में गोली लगी है. जबकि एक आरोपी का पैर टूटा है. पैर में गोली लगने वालों में अमन सिंह और विक्की डोम शामिल है. वहीं पैर टूटने वाला का नाम अफजल अमन है. एसएसपी ने बताया कि अमन सिंह पलामू का रहने वाला है. जबकि विक्की डोम और अफजल अमन दोनों धनबाद का ही रहने वाला है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही प्रिंस खान के गुर्गों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दो अपराधियों के पर में गोली लगी है. जबकि एक खंडहरनुमा बिल्डिंग से कूदने के क्रम में एक अपराधी का पैर फैक्चर हो गया है.हाल ही में कुछ दिन पूर्व पुलिस द्वारा धनबाद में भुई फोड़ स्थित फायरिंग जोन में प्रिंस खान के एक गुर्गे के साथ मुठभेड़ हुई थी. जिसमें पुलिस एनकाउंटर में एक गुर्गे को पैर में गोली लगी थी. दूसरा गुर्गे फरार हो गया था. जिसे बाद में कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार किया था., फिलहाल धनबाद और रांची पुलिस दोनों जॉइंट ऑपरेशन किया जा रहा है जो अपराधी भाग गए हैं और घायल अपराधियों से धनबाद पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है .
असम चुनाव में झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी !
असम/रांची :असम चुनाव में झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडे, लोहरदगा...












