मांडर : झारखंड की राजधानी रांची में ग्रामीणों का गुस्सा भड़का जिसके बाद वह लाठी डंडे के साथ सड़क पर उतरकर सड़क को जाम कर दिया।
घटना रांची के मांदर के मुड़मा की है जहां असामाजिक तत्वों द्वारा चार मंदिरों में भगवान की प्रतिमा को खंडित किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही उनका गुस्सा भड़क उठा और वे लाठी डंडों के साथ सड़कों पर उतर गए जिसमें सबसे अधिक महिलाएं थी। उनका आक्रोश इतना अधिक था की उन्होंने एनएच 75 को जाम कर दिया।