रांची : झारखंड हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट पर सुनवाई हुई। गुरुवार को राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसके बाद अदालत ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद तय की। साथ ही, अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश अगले सुनवाई तक जारी रखने का निर्देश दिया। इस मामले की सुनवाई जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई। मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट में रिट दायर करते हुए चाईबासा जिले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की अपील की है।
रामनवमी महापर्व भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन कर धूमधाम से मनाएं त्योहार-अंबा प्रसाद !
हजारीबाग श्री श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महासमिति के अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव...












